Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

यूक्रेन की हवाई सुरक्षा पहले से बेहतर लेकिन निप्रो तबाही ने सूराख दिखाये

कियेबः रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में अब यूक्रेन की तरफ से जवाबी हमले की तैयारी चल रही है। दरअसल दूसरे देशों से मिले हथियार और प्रशिक्षित सैनिक वापस लौट रहे हैं। इसके बीच यह साफ हो जाता है कि इन नये हथियारों की बदौलत यूक्रेन की हवाई सुरक्षा पहले से निश्चित तौर पर बेहतर हुई है।

इसके बाद भी निप्रो शहर की तबाही से पता चला है कि इस एयर डिफेंस में अभी कई ऐसे छेद हैं, जिन्हें रूस आसानी से भेद सकता है। युद्ध के कई इलाकों का दौरा करने वाले पत्रकारों ने बताया कि इस क्षेत्र में झाड़ियों के बीच एक जर्मन निर्मित स्व-चालित एंटी-एयरक्राफ्ट गन गेपर्ड देखते हैं।

जर्मनी ने हाल ही में काफी आना कानी के बाद यूक्रेन को यह हथियार उपलब्ध कराये हैं। यूक्रेन के सैनिकों के मुताबिक जब भी रूस मिसाइल हमले शुरू करता है या आसमान को ईरानी निर्मित ड्रोनों से भर देता है। उनका मुकाबला करने के लिए यहां ऐसे स्व-चालित एंटी-एयरक्राफ्ट गन हैं। इन बंदूकों से 550 राउंड प्रति मिनट प्रति दागे जा सकते हैं।

यह उन 34 गेपर्ड में से एक है जिसे जर्मनी ने कियेब भेजा है। इस एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम में एक कंप्यूटर सिस्टम है जो स्वचालित रूप से लक्ष्य का पता लगाने, इसे पकड़ने और इसे जल्द से जल्द नष्ट करने में हमारी मदद करता है। वहां की सैन्य यूनिट ने पहले ही चार शहीद ड्रोन और दो मिसाइलों को मार गिराया है। पश्चिमी मदद के कारण, यूक्रेन अब एक बहुस्तरीय वायु रक्षा नेटवर्क तैयार करता है जो लघु, मध्यम और लंबी दूरी के लक्ष्यों को मारने में सक्षम है।

परिणाम सामने हैं, रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों से कम से कम नुकसान हो रहा है। रूसी हमलो की तुलना में यूक्रेन की सफलता का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है, अब दक्षता 80 प्रतिशत से अधिक है। फिर भी, कुछ ड्रोन और मिसाइलें यूक्रेन के विमानभेदी बचाव में सेंध लगाती हैं। इससे साफ होता है कि इस बचाव पद्धति में छेद है, जिसे रूसी सेना बार बार भेद लेती है। कभी-कभी उनका प्रभाव न्यूनतम होता है, लेकिन कभी-कभी यह विनाशकारी होता है, जैसे कि नीप्रो शहर में शुक्रवार की घातक हमला। यूक्रेन के अधिकारियों की शिकायत है कि घनी आबादी वाले शहरों में इस तरह के हथियारों का इस्तेमाल शुद्ध आतंकवाद है।