Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

कंबोडिया में 40 मगरमच्छों के हमले में फॉर्म मालिक की मौत

बीजिंगः कंबोडिया के एक मगरमच्छ फॉर्म से इस हादसे की सूचना आयी है। वहां के एक ऐसे ही फॉर्म मालिक को उनके फॉर्म के मगरमच्छों  ने ही जिंदा मार डाला। मिली जानकारी के मुताबिक एक मगरमच्छ के धक्के से वह अंदर के उस पानी भरे इलाके में गिर गये थे, जहां यह चालीस मगरमच्छ रहते थे।

उनके गिरते ही वहां मौजूद सभी मगरमच्छों ने एक साथ उनपर हमला कर दिया। बाद में किसी तरह उनका क्षत विक्षत शव बरामद कर लिया गया है। घटना के बारे में यह बताया गया है कि अंडा देने वाली एक मादा मगरमच्छ उसके पिंजरे से निकालते वक्त यह हादसा हुआ।

पुलिस ने कहा कि घटना शुक्रवार को सिएम रीप के उत्तरी शहर के पास हुई। पुलिस के अनुसार, लुआन नाम (72) अंडे देने वाले मगरमच्छ को उसके पिंजरे से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मगरमच्छ ने उसकी छड़ी पकड़ ली और तेज धक्का दिया।

मगरमच्छ के इस जोरदार धक्के से नाम उस बाड़े के अंदर जा गिरे, जहां पहले से वयस्क मगरमच्छ रहते थे। अचानक से उनके यहां गिर जाते ही वहां मौजूद मगरमच्छों ने उस पर तब तक हमला किया जब तक कि वह मर नहीं गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी माई सावरी ने घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से यह जानकारी दी।

बाद में पुलिस ने मगरमच्छ के काटने से घायल शव को बरामद किया। सावरी ने कहा कि शव का हाथ नहीं था। मृतक स्थानीय मगरमच्छ किसान संघ का अध्यक्ष था। इससे पहले इसी इलाके में इसी तरह के एक अन्य खेत में दो साल के बच्चे को मगरमच्छ ने मार कर खा लिया था।

यह इलाका कंबोडिया के मशहूर ऐतिहासिक मंदिर अंगकोरवाट के पास है। देश में मगरमच्छों को जानवरों के अंडे, त्वचा और मांस के लिए पाला जाता है। यह एक लाभ का कारोबार है। इसलिए अनेक लोग अपने घर के करीब ही सुरक्षित घेरा के भीतर मगरमच्छों को पालते हैं। वैसे इसके पहले भी ऐसे फॉर्मों में मगरमच्छों के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं।