Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—'न कोई जीता, न कोई ... Tej Pratap Yadav Arrested News: NEET विवाद में बड़ा एक्शन! रातभर चले ड्रामे के बाद तेज प्रताप यादव 1... अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरो... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान; बोले—'बीजेपी के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ... प्रह्लाद जोशी ने संभाली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, बोले—'पूर्ण विनम्रता और निष्ठा से निभाऊंगा कर... NEET Suicide Victim Parents Response: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले NEET पीड़ित परिवार? बोले... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में ह... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में ह... कैथोलिक श्रद्धालुओँ के लिए आस्था का नया केंद्र फिलीपींस में बना

दुकानदार को अब फोन नंबर देना बाध्यकारी नहीं

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः किसी भी दुकान से सामान खरीदने के बाद बिल देते वक्त अक्सर ही दुकानदार आपसे मोबाइल फोन नंबर की मांग करते हैं। कई मामलों में पता चला है कि इस तरीके से बिल के जरिए भी लोगों के मोबाइल नंबर तक पहुंचने के बाद साइबर अपराधियों ने उसके खाते से पैसे उड़ा लिये हैं।

इसलिए सरकार अब फर्जी संदेश या फोन कॉल के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए कदम उठा रही है। इसलिए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने फोन से इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए खरीदारों को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

गाइडलाइंस के मुताबिक, किसी भी ग्राहक को खरीदारी करने के बाद बिल चुकाने के नाम पर अपना पर्सनल फोन नंबर देने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। अनेक प्रमुख प्रतिष्ठानों में इसी नंबर के आधार पर ग्राहकों को बेहतर ऑफर की पूर्व सूचना देने के अलावा उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश देने की प्रथा चल रही है।

अब इस पर भी रोक लगाने की पहल की गयी है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, कई विक्रेता खरीद के बाद फोन नंबर दिए बिना रसीद देने से मना कर देते हैं, जो कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अनुसार पूरी तरह से अनैतिक है।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खुदरा विक्रेताओं और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और भारतीय उद्योग परिसंघ जैसे संगठनों को ऑर्डर भेजा गया है। इस तरीके से ग्राहकों को फोन नंबर दुकान के बिल बुक अथवा अन्य रिकार्ड से जालसाजों तक पहुंचना रोका जा सकेगा।

कई साइबर मामलों की जांच में इस बात का पता चला है कि इन्हीं माध्यमों से जालसाजों ने फोन धारक को ठगा था। आम तौर पर बिल में दर्ज मोबाइल नंबर मिलने के बाद उसके बारे में दूसरे विवरण भी ऐसे साइबर ठग आसानी से हासिल कर लेते हैं। इसलिए अब सभी दुकानदारों को यह निर्देश दिया गया है कि वे सामान की खरीद पर बिल बनाते समय भी ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर देने पर बाध्य नहीं कर सकेत हैं।