Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर हंगामा: छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, सीएम आवास घेराव... रायपुर में रक्षाबंधन की भीड़ से पहले जेवर चुराने वाली 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार: ₹12 लाख के सोने-चांद... खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार बीजापुर में भारी बारिश से उफान पर चिंतावागु नदी: नगर सेना ने बोट से सुरक्षित पार कराई नदी, मरीजों को... कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल में रातभर चट्टान पर फंसे रहे 3 दोस्त: 15 घंटे बाद SDRF ने बोट और रस्सी से क... शिक्षक (कृषि) भर्ती में B.Ed. अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की योग्यता में छूट की मांग, 65 अ... नवा रायपुर सेक्टर-12 में बनेगी 120 करोड़ की आवासीय परियोजना: 29 एकड़ में तैयार होंगे 348 HIG और MIG ... रायपुर में ई-बसों के नए रूट पर फैसला: स्कूल-अस्पताल भी जुड़ेंगे; PMAY आवासों के लिए 30 सितंबर की डेड... छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए 'लइका चिन्हारी' ऐप: घर-घर डिजिटल सर्वे से स्कूलों में दोबारा मि...

सीआईपी में समारोह के दौरान मधुमक्खियों का हमला

रांचीः कांके में स्थित प्रसिद्ध मानसिक चिकित्सालय केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआईपी) में बुधवार को अस्पताल का 106वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा था। उद्घाटन सत्र के बाद सीएमई हुआ और उसके बाद वक्ताओं और अतिथियों को सम्मानित किया गया। दो सत्र के बाद भोजन के लिए लोग जा रहे थे।

इसी दौरान सीआईपी परिसर में स्थित एसए हसीब टेक्निकल ब्लॉक के पास मधुमक्खियों ने अटैक कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से सीआईपी कांके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। मधुमक्खी से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। एक व्यक्ति के सिर पर एक साथ 15-20 मधुमक्खियां मंडराती दिखी।

युवक अपने हाथ से मधुमक्खियों को खुद से दूर करने की कोशिश करते हुए भाग रहा था। एक  युवक जोर-जोर से चिल्ला रहा था। बचाओ-बचाओ, मेरे कान में मधुमक्खी घुस गयी है। कुछ लोगों ने उसकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन मधुमक्खियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

भागते-भागते वह मेन गेट के पास पहुंचा। वहां पर मौजूद नर्सों ने उसे एक काला छाता दिया। युवक छाता के नीचे आ गया। तब तक मधुमक्खियों की संख्या कम हो चुकी थी। लेकिन, मधुमक्खी के डंक से परेशान युवक छटपटा रहा था। बार-बार यही कह रहा था मधुमक्खी ने मेरे कान में काट लिया है। नर्सों ने उसे एक चादर दिया।

चादर ओढ़कर वह गेट के पास मौजूद रूम में जाने की कोशिश करने लगा। वहां कई महिला स्टाफ मौजूद थीं। नर्सों ने उसके आसपास कुछ स्प्रे किया। तब जाकर मधुमक्खियां वहां से गयीं।

एक और कर्मचारी ने बताया कि वह मधुमक्खियों में घिर गया था। उसे भी मधुमक्खी ने काट लिया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वहां मधुमक्खी का छत्ता था। किसी ने उसे छेड़ दिया होगा। यह पूछने पर कि मधुमक्खी ने कितने लोगों को काटा, बताया कि किसी को नहीं काटा।