Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिवारवाद के आरोपों में सर तक डूबी है कमेटी बंगाल के चुनाव का असर देश की राजनीति पर भी चार मई की मत गणना के लिए अतिरिक्त अफसर तैनात डिजिटल लर्निंग की दौड़ में पिछड़ गयी राजधानी रांची Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... सेना ने संदिग्ध विस्फोटक को किया निष्क्रिय नियमों को ताक पर रख दवा और उपकरणों की खरीद उच्च न्यायालय के नये निर्देश से पत्थर उद्योग पर संकट Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू...

दो लाख का इनामी नक्सली काजेश गंझू गिरफ्तार

  • पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

  • हेसला गांव से चंदवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद किया गया

राष्ट्रीय खबर

बालूमाथ/चंदवा  :- चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला गांव में बीती रात चंदवा पुलिस ने माओवादी के दो लाख का इनामी एरिया कमांडर काजेश गंझू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक एसआईटी का गठन कर छापामारी किया गया।

इस छापामारी अभियान पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला गांव से माओवादी के एरिया कमांडर काजेश गंझू उम्र 21 वर्ष पिता हरिशचंद्र ग्राम हेसला, थाना चंदवा, जिला लातेहार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने लोडेड देसी कट्टा एवं जिन्दा गोली के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

एसपी ने बताया कि काजेश गंझू माओवादी का एरिया कमांडर है और रविन्द्र गंझू दस्ते का सक्रिय सदस्य है। काजेश गंझू के विरुद्ध लातेहार, गुमला एवं लोहरदगा हत्या, आगजनी, रंगदारी एवं पुलिस के ऊपर किए गए हमलों के तहत 24 कांड दर्ज है।

काजेश गंझू चंदवा थाना अंतर्गत लुकईया मोड़ पर पुलिस पर किए गए हमले में भी शामिल था। काजेश गंझू के लोडेड देशी कट्टा एवं जिन्दा गोली के बरामदगी के संबंध में चंदवा थाना काण्ड संख्या- 108/2023 दिनाक 08.05 2023 धारा 25 ( 1-A)/26 (2) आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलएक्ट अंकित कर जेल भेजा रहा है।

एसपी ने आगे बताया कि लातेहार में नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से लातेहार पुलिस के द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड के दिशा निर्देश में लातेहार पुलिस के द्वारा लातेहार लोहरदगा के सीमावर्ती क्षेत्र एवं बूढ़ा पहाड़ में पुलिस को इस विशेष अभियान में काफी सफलता मिली है।

इस विशेष अभियान में माओवादियों को काफी नुकसान पहुंचा है। जिसमें नक्सलियों के कई बंकर ध्वस्त किए गए एवं काफी संख्या में गोला बारुद और हथियार, गोली, बरामद किया गया एवं आगे भी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में कई माओवादी गिरफ्तार हुए और कई आत्मसमर्पण भी किए एवं कई मारे भी गए है।

लातेहार पुलिस के इस विशेष अभियान से माओवादी अपने गढ़ से निकलने के लिए विवश हो गए है। इस मौके पर एसडीपीओ संतोष मिश्रा, चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, पुअनि जमील अंसारी, नारायण यादव, दिव्य प्रकाश, कुंदन कुमार एवं चंदवा सैट 202 के जवान शामिल थे।