Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... बिना आंदोलन के भी यह काम हो सकता था मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले विदेश मंत्री जयशंकर बलात्कार के दोषी राम रहिम को 21 दिनों का फर्लो ऑनलाइन धतूरा बेच रहे कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई प्याज और चीनी के दाम सरकार पर अतिरिक्त बोझ

एसटीएफ ने इनामी अपराधी पवन सिंह और  धीरज यादव को किया गिरफ्तार

  • एक पिस्टल,एक कार्रवाईन और तीस जिंदा कारतूस बरामद

  • बाहुबलि ने अपनी पत्नी को मुखिया भी बना दिया था

दीपक नौरंगी

पूर्णियाः शनिवार को एसटीएफ टीम ने सुबह-सुबह बड़ी सफलता प्राप्त की हैं। एसटीएफ एसओजी टीम के द्वारा  पचीस हज़ार के ईनामी हार्डकोर अपराधी पवन सिंह पे स्व ज्ञान चंद सिंह सा सपहा थाना टीकापट्टी ज़िला पूर्णिया तथा इसके गिरोह का एक सदस्य धीरज यादव पे भूदेव यादव सा सेमापुर सिकट थाना बरारी ज़िला कटिहार दोनो को पवन सिंह के  उसके घर से एक नो एमएम पिस्टल, देशी इसका दो मैगजीन, नो एमएम का दस राउंड जिंदा गोली, एक नो एमएम का खोखा, एक देशी कार्बाइन, इसका दो मैगजीन,.315 बोर का जिंदा बीस राउंड गोली, सीलिंग दो , पुलिस होलस्टर लाल रंग एक, पुलिस बेल्ट लाल रंग एक, पोच एक, झोला एक के साथ एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया हैं।

ये अपराधी बार बार पुलिस को चैलेंज देता था तथा इसके कारण इसके गांव में तथा अगल बगल भय व्याप्त था। अपने बाहुबल से ये अपनी पत्नी को मुखिया भी बना दिया था। इसपर कटिहार तथा पूर्णिया जिला में काण्ड दर्ज़ है।इसके गिरफ्तारी से आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी हैं। पूर्णिया की स्थानीय पुलिस भी छापामारी में शामिल थे बताया जाता है कि गिरफ्तार इनामी अपराधी पवन सिंह पहले आरपीएफ जवान के रूप में नौकरी में था वहां से भागकर अपराधिक घटनाओं में धीरे-धीरे शामिल हो गया

पवन सिंह अपने आसपास के इलाके में अपना भी इस तरह से आम जनता में बनाया हुआ था पवन सिंह के भय से यह अपनी पत्नी को मुखिया का चुनाव भी एक बार जीता चुका हैं।

एसटीएफ की टीम इन दिनों हर एक दिन में और बड़े कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में कई बड़ी सफलता प्राप्त की हैं। एसटीएफ की स्पेशल टीम ने शनिवार के दिन लखीसराय जिले से फरार महिला नक्सली दुखने कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है

उक्त महिला नक्सली स्पेशल एरिया कमिटी एसएसी सदस्य अरविंद यादव के दस्ता की सक्रिय सदस्य रही हैं। एसटीएफ ने  लखीसराय के चानन थाना के मामले में फरार चल रही महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की हैं।