Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल क... नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—'न कोई जीता, न कोई ...

अनेक मामलों में वांछित भाकपा माओवादी शीतल राम गिरफ्तार

बालूमाथ : लातेहार पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ लगातार सफलता हाथ लग रही है। इसी क्रम में आज एसपी अंजली अंजन ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि तीन जिलों में नक्सली घटना को अंजाम देने वाले भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर शीतल राम को लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफल हुई है

साथ ही उन्होंने आगे बताया कि विगत एक वर्ष से झारखण्ड पुलिस द्वारा उग्रवाद के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है, लातेहार पुलिस, झारखण्ड जगुआर, कोबरा, सीआरपीएफ के संयुक्त टीम से लातेहार जिला के अलग-अल क्षेत्रों में सक्रिय रहकर नक्सलियों के विरुद्ध सतत उपलब्धि हासिल कर रही हैं

कई मौकां पर सूरक्षा बलो ने भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार, आईईडी, कारतुस बरामद करने में भी सफल हुई है। आँपरेशन डबल बूल मुख्यतः रिजनल कमिटी मेंबर रबिन्द्र गंझू के दस्ते के खिलाफ चलाया गया था, जिसके सक्रिय सदस्यो में मुनेश्वर गंझू, काजेश गंझू, शीतल मोची प्रमुख हैं।

शीतल मोची इस दस्ता का आइडी एक्सर्पट माना जाता था जिसने कई मौको पर आईडी प्लांट कर सूरक्षा बलों को नुकसान पहुचाने कि कोशिश की। इस दस्ते के द्वारा लगाये गये आईडी से महिलाएं और निर्दोष ग्रामीण या तो मारे गए आ गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

लातेहार पुलिस कप्तान अंजली अंजन ने साथ ही बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के शात एवं आस पास के जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के रिजनल कमाण्ड रविन्द्र गंझू का दस्ता भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी एवं बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोल व्यवसायियों, ट्रांसपोर्टर, ईंट भट् व्यवसायी, संवेदक एवं अन्य व्यवसायियों को फोन कर लेवी एवं रंगदारी मांगने एवं लेवी का पैसा लेने तथा किसी बड़ी उग्रवादी घटना को अंजाम देने के ईरादे से जमा हुए हैं

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक विशेष अभियान का योजना बनाकर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार, बालूमाथ के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। जिसके पश्चात उक्त टीम के साथ सूचनास्थल शांती जंगल में पहुंचा, तो पुलिस बल को देखते ही कुछ हथियारबन्द उग्रवादी भागने लगे।

भागने के क्रम में काफी मशक्कत के बाद एक उग्रवादी को खदेड़कर लोडेड देशी पिस्टल, एके-47 का कारतुस एवं लेवी के पैसे के साथ पकड़ा गया तथा पकड़ाये उग्रवादी से नाम पता पूछने पर अपना नाम शीतल राम उर्फ शीतल मोची उर्फ शीतल रविदास, उम्र 30 वर्ष, पिता स्व काली राम उर्फ कैला राम, सा हुण्डराटांड़, गणेशपुर, थाना बालूमाथ जिला लातेहार एवं प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी का जोनल कमाण्डर बताया।

उक्त पकड़ाये उग्रवादी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बालूमाथ थाना काण्ड सं 47/2023 धारा- 147/148/149/387/120ठ भादवी की 25 (1-ए)ध्25 (1- बी)ं बी /26/35 आर्म्स एक्ट 25(6)/25(7) अमेंडमेंट 10/13 यूएपी धारा – 17 सीएलए दर्ज किया गया। उक्त गिरफ्तार उग्रवादी के विरूद्ध लातेहार, गुमला, लोहरदगा के विभिन्न थाना में कुल 25 काण्ड दर्ज है।

शीतल राम उर्फ शीतल मोची उर्फ शीतल रविदास, उम्र 30 वर्ष, पिता स्व० काली राम उर्फ कैला राम, सा० हुण्डराटांड़, गणेशपुर, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार के पास से  एक 7.65 एमएम का लोडेड देशी पिस्टल, 7.65 एमएम का 05 राउण्ड जिन्दा गोली, 7.62 एमएम का एके-47 रायफल का 20 राउण्ड जिंदा गोली, लेवी का राशि 10,000 रूपये मिले हैं।

इस छापामारी दल में बालूमाथ डीएसपी अजीत कुमार, शशि रंजन कुमार, बालूमाथ अंचल थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, बालूमाथ थाना थाना प्रभारी कैलाश बाड़ा, पारसनाथ प्रसाद, मुकेश चौधरी, नितिश कुमार, धिरज कुमार, कुबेर साव, दुति कृष्ण महतो, रामजी ठाकुर, सैट 208 मकईयाटांड़ पिकेट सशस्त्र बल और सैट 204 तेतरियाखाड़ पिकेट के जवान शामिल थे।