Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में छात्र आंदोलन का सबसे बड़ा दिन: विधानसभा सत्र की शुरुआत के बीच क्या सरकार से होगी वार्ता? सावन में कांवड़ खंडित होने पर न हों भयभीत, शास्त्र सम्मत नियमों का पालन कर पुनः शुरू करें यात्रा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर अखिलेश का बड़ा हमला! 63 किमी के सफर और पंखे से सुखाने वाली मरम्मत पर कसा ... तरुण तेजपाल को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला किया रद्द, तहलका के पूर्व एडिटर रेप केस मे... दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम, मौसम विभाग ने जारी किया 'येलो अल... जहरीले पौधों के जहर से नई दवा बनाने पर शोध जारी जापान के सैन्यीकरण की योजनाओँ पर तानाशाह की बहन का बयान यूक्रेन के पास रूसी बैलेस्टिक मिसाइलों को रोकने का उपाय नहीं जंतर मंतर के बारे में साध्वी प्राची का जहरीला बयान जेन जी से संवाद करना बहुत अच्छी बातः अभिजीत दिपके

सिक्किम में फिर भीषण बर्फवारी के बीच फंसे पर्यटक

  • अचानक ही बिगड़ गया था माहौल

  • भीषण बर्फवारी से सड़क अवरुद्ध हुए

  • तीसरी बार अचानक से मौसम बदला

राष्ट्रीय खबर

शिलिगुड़ीः सिक्किम घूमने गये पर्यटकों का एक बड़ा दल आज भी संकट में पड़ने से बाल बाल बच गया। दरअसल पूर्वी सिक्किम में अचानक मौसम के बिगड़ जाने से यह सारे पर्यटक सड़क पर ही जहां तहां फंस गये थे। इसकी सूचना मिलने के तुरंत बाद भारतीय सेना ने राहत अभियान प्रारंभ किया।

इसके तहत भारतीय सेना के जवानों ने खराब मौसम के कारण पूर्वी सिक्किम में फंसे बच्चों और बुजुर्गों सहित 30 पर्यटकों को बचाया। सेना की त्रिशक्ति कोर ने सोमवार सुबह एक बयान में यह जानकारी दी। सेना के सूत्रों के अनुसार, प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण पूर्वी सिक्किम में पर्यटकों की यात्रा पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इससे पहले भी दो अवसरों पर सिक्किम के इलाकों में घूमने गये पर्यटक इस तरीके से मौसम के बिगड़ने की वजह से संकट में फंस चुके हैं। इस बार का मौसम थोड़ा अजीब आचरण कर रहा है। इस वजह से बर्फवारी होते ही तेजी से तापमान नीचे आ रहा है और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की तरफ गये पर्यटक रास्ते में ही फंस रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वी सिक्किम में रविवार दोपहर से ताजा हिमपात शुरू हो गया है। जिससे कई सैलानियों का बुरा हाल हो गया है। वे कार के साथ फंस गए। सूचना मिलने के बाद त्रिशक्ति वाहिनी के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

त्रिशक्ति वाहिनी के अनुसार रविवार दोपहर से बचाव कार्य शुरू हुआ। देर रात तक सेना के जवानों ने कम से कम 30 पर्यटकों को बचाया इनमें बच्चे और बुजुर्ग भी थे। पूर्वी सिक्किम के पर्यटकों को बचाए जाने के बाद मैदानी इलाकों में लाया गया।

इसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और सेना द्वारा गर्म कपड़े, भोजन और दवाइयां प्रदान की गईं। उधर, सेना ने भी पूर्वी सिक्किम में फंसे कई वाहनों को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया है. साथ ही बर्फ से ढकी सड़कों को भी साफ किया जा रहा है।

खराब मौसम के कारण फिलहाल पूर्वी सिक्किम में पर्यटकों की यात्रा पर रोक लगा दी गई है। दरअसल आम तौर पर गर्मी के इस मौसम में बर्फ से ढंके रहने वाले अनेक इलाके खुल जाते हैं। इनमें सबसे अधिक पसंदीदी नाथुला पास भी है। लेकिन इन सभी सड़कों पर बर्फवारी होने से सड़क पर वाहनों का चलना कठिन हो जाता है। दूसरी तरफ बर्फवारी होने के साथ साथ पहाड़ से मलवा नीचे आने का खतरा भी बढ़ जाता है।