Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC-JSSC गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन: पलामू में दो फरार शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी, दस... रामगढ़ भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक, संगठन और सियासी हालात पर मंथन हजारीबाग में रिश्ते शर्मसार: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की गला घोंटकर हत्या; पुलिस ने दोनों... 'अटल जी के सदैव ऋणी रहेंगे झारखंडवासी': रांची में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह न... वैज्ञानिकों की हड्डी पुनर्जनन की दिशा में नई सफलता, देखें वीडियो धनबाद: SIR में मतदाताओं की मदद करेगी कांग्रेस, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को मिली नॉर्थ छोटानागपुर कैं... पलामू में कलयुगी बेटे ने की पिता की धारदार हथियार से हत्या: मतुली जंगल में फेंका शव, आरोपी की तलाश म... देवघर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: NHM निदेशक आराधना पटनायक ने किया मोहनपुर CHC का निरीक्षण, संस... जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद: 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करेंगे छात्र; सत्तापक्ष और विपक्ष मे... MMDR अमेंडमेंट बिल पर झारखंड में आर-पार के मूड में JMM, पूरे राज्य में बैठकों का दौर

लालू यादव के करीबियों के ठिकानों पर ईडी का छापा

राष्ट्रीय खबर

पटना: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबियों के ठिकाने पर छापेमारी की है ।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि ईडी की टीम दिल्ली, मुंबई, नोएडा और पटना में पूर्व विधायक अबू दोजाना के साथ ही राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद यादव के करीबियों के लगभग 15 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है । बताया जा रहा है कि ईडी की टीम श्री लालू प्रसाद यादव की तीन पुत्री हेमा, रागिनी और चंदा तथा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के दिल्ली स्थित आवास पर भी पहुंची है।

गौरतलब है कि श्री लालू प्रसाद यादव जब वर्ष 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे इस दौरान उन पर जमीन के बदले रेलवे में कुछ अयोग्य लोगों को नौकरी देने का आरोप है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और उसने श्री यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनकी दो बेटी समेत 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

इनमें से 14 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने आरोप पत्र भी समर्पित कर दिया है। इस मामले में अदालत ने 14 मार्च को श्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्री मीसा भारती को अदालत में पेश होने के लिए सम्मन जारी किया है।

अदालत में पेशी से पहले ही सीबीआई ने 06 मार्च को श्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी से उनके सरकारी आवास पर पूछताछ की थी । इस मामले में सीबीआई ने उन्हे पूछताछ के लिए नोटिस दिया था और यह पूछताछ पहले ब्यूरो कार्यालय में होनी थी लेकिन बाद में उन्हें राहत देते हुए सीबीआई की टीम उनके घर पर ही पूछताछ के लिए तैयार हो गई। इसके बाद 07 मार्च को श्री लालू प्रसाद यादव और उनकी बड़ी पुत्री मीसा भारती से भी सीबीआई की टीम ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पूछताछ की थी ।

लालू से इससे पूर्व हुई पूछताछ के बाद ही उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने बदला लेने की साजिश में हो रही कार्रवाई की आलोचना की थी। इन दोनों के अलावा भी कई अन्य नेताओं ने ठीक ऐसे मौके पर केंद्रीय एजेंसियों के सक्रिय होने को भाजपा की साजिश का हिस्सा बताया है।