Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यूपी पुलिस पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज! नोएडा हेट क्राइम केस में धाराएं हटाने पर पूछा— 'IO कोर्ट के... Headline: Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की याचिका, दिल्ली हाई कोर्... Operation Dev: 4 राज्यों में फैला जाल और 8 बच्चों का सौदा; गुजरात पुलिस ने 'मुरुगन' को कैसे दबोचा? ज... भविष्य में सामान्य बैटरियों की जरूरत भी शायद खत्म होगी ताजा मामलों की जांच और व्यवस्था बहाल होः कांग्रेस अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी के बाद ईरान का सख्त रुख महिलाओं को आगे कर परिसीमन का खेलः वेणुगोपाल यह ताम झाम धरा का धरा रहेगाः ममता बनर्जी हर साल एक लाख नौकरियों का वादा कर गये अमित शाह राजस्थान के रणथंभौर में अनोखा दृश्य देख खुश हुए लोग

मेघालय के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा गोमांस खाता हूं

शिलांगः मेघालय के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी के बयान से भाजपा असहज स्थिति में है। आम तौर पर हर बयान पर त्वरित प्रतिक्रिया देने वाली भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इस बारे में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

आगामी 27 फरवरी को मेघालय के साथ साथ नागालैंड में भी विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसके बीच ही श्री मावरी ने कहा है कि वे बीफ खाते हैं, और इससे उनकी पार्टी को कोई दिक्कत नहीं है।

मावरी ने एक न्यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में इसक अलावा कई अन्य राजनीतिक विषयों पर भी खुलकर अपनी बात रखी थी। इसी बात चीत में उनके गोमांस खाने का बयान भी शामिल था। उन्होंने बात चीत में कहा था कि भाजपा की सरकार को 9 साल हो चुके हैं।

हमने अब तक किसी चर्च पर हमला नहीं देखा। बीफ खाने पर भी रोक नहीं है। मैं खुद बीफ खाता हूं और मैं भाजपा में हूं, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। हमें विश्वास है कि मेघालय की जनता इस बार भाजपा के साथ है।

बता दें कि मेघालय में चुनाव प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नॉर्थ तुरा में 17 फरवरी की रैली में एनपीपी से गठबंधन तोड़ने का एलान किया था।

उन्होंने कहा था कि भाजपा अब सभी 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मारवी भी उस दौरान मौजूद थे। उन्हें जनवरी 2020 में मेघालय भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने कहा इस बार हम अपने दम पर लड़ रहे हैं, और वे अपने दम पर। एनपीपी पिछले 5 साल से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रही है। जबकि हमारी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का रुख अपनाया है।

हम सरकार में थे, लेकिन भाजपा के केवल दो विधायक और एक मंत्री था। मंत्रालय में हमारे पास कोई महत्वपूर्ण विभाग नहीं था। जिन विभागों में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ, वे या तो एनपीपी या उनके गठबंधन सहयोगी यूडीपी के पास थे। हमें भ्रष्टाचार का पता चला। हमारे पास सारे रिकॉर्ड हैं। उनके मुताबिक स्थानीय स्तर पर गठबंधन छोड़ने या बनाने का फैसला नहीं ले सकते। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव परिणाम के बाद भाजपा, ऐसी पार्टियों से गठबंधन कर सकती हैं जिनके हाथ भ्रष्टाचार में न डूबे हों। हम टीएमसी या कांग्रेस के साथ नहीं जा सकते।