Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Morena Train Accident: ट्रेन में आग लगने की अफवाह से मची अफरा-तफरी; ट्रैक पर कूदे 4 यात्रियों की दर्... Avi Manikpuri Hockey: एशिया कप में गोल्ड मेडल जीतने वाले बिलासपुर के अवि मानिकपुरी ने की CM विष्णुदे... Raipur Crime News: सरोना शराब दुकान में शातिर चोरों का धावा; 7 लाख नकद और सीसीटीवी का DVR लेकर हुए फ... Kanker Naxal News: कांकेर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम; सुरक्षाबलों ने 5 किलो का प्रेशर कुकर IED... Bhilai News: वृंदा नगर में बुजुर्ग दंपत्ति की संदिग्ध मौत; घर के अलग-अलग कमरों में मिले पति-पत्नी के... Surguja News: रामगढ़ पर्वत बचाने के आंदोलन में कूदा 'जनजातीय सुरक्षा मंच'; गणेश राम भगत ने बताया इसे... World Blood Donor Day: कोरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन; कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने खुद रक्तदान कर पे... Durg Road Accident: नेशनल हाईवे-53 पर तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर; बाइक सवार युवक की जलकर दर्दनाक मौत Vijay Sharma Press Conference: दुर्ग में बोले डिप्टी सीएम विजय शर्मा; बस्तर की तर्ज पर दुर्ग संभाग म... Cyber Fraud in Raipur: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप हैक; ठगों ने नाम का इस्तेमाल कर ...

त्रिपुरा के चुनाव प्रचार में पहुंचे प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर किया हमला

  • लेफ्ट और कांग्रेस के गठबंधन पर दिया बयान

  • लोगों से उन्हें अलग-थलग करने का आग्रह किया

  • लोगों की आय बढ़ाने पर फोकस कर रही है भाजपा

  • कांग्रेस और वामपंथी केवल विश्वासघात करना जानते हैं

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 फरवरी को त्रिपुरा की पिछले 15 साल की वाम सरकार की कड़ी आलोचना की और लोगों से आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें अलग-थलग करने की अपील की।

त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव  में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दल लगातार रैली कर रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  आज त्रिपुरा दौरे पर हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा के अंबासा में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, ‘अब त्रिपुरा की पहचान हिंसा और पिछड़ापन नहीं है। त्रिपुरा में पहले एक ही पार्टी को झंडा फहराने की इजाजत थी लेकिन आज भाजपा सरकार ने त्रिपुरा को डर।

भय और हिंसा से मुक्ति दी है।त्रिपुरा में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार त्रिपुरा में लोगों की आय बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। पीएम-किसान के तहत किसानों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद यह राशि बढ़ाई जाएगी। हमारे शासन में किसान एमएसपी का लाभ उठा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कांग्रेस और लेफ्ट के गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट के लोग छल-कपट में जुटे हैं। कुशासन के पुराने खिलाड़ियों ने हाथ मिला लिया है। इनको जाने वाला एक-एक वोट त्रिपुरा को पीछे धकेल देगा। इसलिए आपको केवल कमल के सामने वाला बटन दबाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा ने पिछली सरकार के बांसों की कटाई और व्यापार पर प्रतिबंध लगाने वाले कानूनों को खत्म कर दिया है। इस कदम से आदिवासी समुदाय को काफी फायदा हुआ है। आज बांस के उत्पाद पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो रहे हैं।

अंबासा में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ओर वामपंथी गरीब से केवल विश्वासघात करना जानते हैं। वो गरीब को कभी किसी चिंता से मुक्त नहीं कर सकते। भाजपा आपकी सेवक की तरह, आपके सच्चे साथी की तरह।

आपकी हर चिंता दूर करने का काम दिन रात मेहनत कर के कर रही है। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज ‘आवास-आरोग्य-आय’ की त्रिशक्ति त्रिपुरा को सशक्त बना रही है। पीएम आवास योजना ने यहां के गरीब लोगों का जीवन बदल दिया है।हमने बीते पांच साल में करीब करीब तीन लाख पक्के घर बना कर गरीबों को दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र यह साबित करता है कि भाजपा वही करती है, जो आप चाहते हैं और हम वही करते हैं, जो आपकी प्राथमिकता होती है, जो आपकी जरूरत होती है। हमने अपने संकल्प पत्र में नए लक्ष्य के साथ नए कदम उठाने का फैसला लिया है।

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि पहले त्रिपुरा में केवल वामपंथी कैडर को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था। लेकिन अब हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पुलिस थानों तक पर सी.पी.एम। कैडर का कब्ज़ा था लेकिन भाजपा सरकार ने राज्य में कानून का राज स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के साथ त्रिपुरा भी बाकी देशों से जुड़ रहा है और हाल के वर्षों में राज्य ने मजबूत कनेक्टिविटी देखी है। भाजपा नीत त्रिपुरा सरकार की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोग उन लोगों को जवाब देंगे जो भगवा पार्टी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। बाद में जनजातीय कल्याण पर बोलते हुए, उन्होंने याद दिलाया कि सरकार ने उनके लिए अपना बजट बढ़ाया है।