Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Avi Manikpuri Hockey: एशिया कप में गोल्ड मेडल जीतने वाले बिलासपुर के अवि मानिकपुरी ने की CM विष्णुदे... Raipur Crime News: सरोना शराब दुकान में शातिर चोरों का धावा; 7 लाख नकद और सीसीटीवी का DVR लेकर हुए फ... Kanker Naxal News: कांकेर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम; सुरक्षाबलों ने 5 किलो का प्रेशर कुकर IED... Bhilai News: वृंदा नगर में बुजुर्ग दंपत्ति की संदिग्ध मौत; घर के अलग-अलग कमरों में मिले पति-पत्नी के... Surguja News: रामगढ़ पर्वत बचाने के आंदोलन में कूदा 'जनजातीय सुरक्षा मंच'; गणेश राम भगत ने बताया इसे... World Blood Donor Day: कोरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन; कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने खुद रक्तदान कर पे... Durg Road Accident: नेशनल हाईवे-53 पर तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर; बाइक सवार युवक की जलकर दर्दनाक मौत Vijay Sharma Press Conference: दुर्ग में बोले डिप्टी सीएम विजय शर्मा; बस्तर की तर्ज पर दुर्ग संभाग म... Cyber Fraud in Raipur: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप हैक; ठगों ने नाम का इस्तेमाल कर ... Dhamtari Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश; 8 आरोपी गिरफ्ता...

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी गयी

  • पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर भी समर्पण दिवस आयोजित

  • हम सभी पंडित जी के सपनों को ही साकार कर रहे हैं

  • उनके एकात्म मानवतावाद का सिद्धांत दुनिया के लिए

राष्ट्रीय खबर

रांचीः प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश सहित प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय सहित प्रदेश मंत्री एवम विधायक नवीन जायसवाल,विधायक समरी लाल,सुबोध सिंह गुड्डू, सूर्यमणि सिंह,हेमंत दास,सूरज चौरसिया,शिवपूजन पाठक,अविनेश कुमार सिंह, संजीव विजय वर्गीय,राकेश भास्कर,अशोक बड़ाइक,तारिक इमरान,राजश्री जयंती,सत्यनारायण सिंह,सीमा शर्मा,उषा पांडे, नीरज सिंह,माया सिंह, कमाल खान,गुरविंदर सिंह सेठी,राजेंद्र केसरी ,मुकेश मुक्ता,अरुण झा,संदीप वर्मा,रमेश सिंह,सूरज शाहदेव,संजय सहाय,सुबोधकांत आदि शामिल थे। उपस्थित पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ता ने पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए पार्टी केलिए यथा शक्ति धनराशि भी समर्पित किए।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि दीनदयाल जी एक महामानव थे जिन्होंने बचपन से विषम परिस्थितियों से जूझते हुए देश और समाज की सेवा की ,समाज को नई दिशा दी। ओजस्वी प्रतिभा के धनी पंडित जी ने राष्ट्र केलिए अपने प्राण की आहुति दे दी।

श्री प्रकाश ने कहा कि जब दुनिया पूंजीवाद,साम्यवाद,समाजवाद के बीच उलझी थी उसी समय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने दुनिया को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया जी भारत की सांस्कृतिक चेतना के अनुरूप थी। जिसमे अंत्योदय ,सर्वोदय के साथ विश्व बंधुत्व समाहित है।

उन्होंने कहा कि उनका दर्शन एकांगी नही बल्कि सबको साथ लेकर चलने का दर्शन है। जैसे स्वस्थ शरीर केलिए सभी अंगों का स्वस्थ होना आवश्यक है वैसे ही समाज रूपी शरीर के स्वास्थ्य को ठीक करने केलिए समाज के विविध अंगों की चिंता भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यही दर्शन आज भाजपा सरकार का मूल मंत्र है। सबका साथ और सबका विकास यही है।

श्री प्रकाश ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार भारत की सांस्कृतिक एकात्मता को भी मजबूत कर रही,राष्टवाद भी मजबूत हो रहा साथ ही अनेकों गरीब कल्याण योजनाओं के साथ अंत्योदय का संकल्प भी तेजी से धरातल पर उतर रहा।