Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्... Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे...

भारत जोड़ो यात्रा का बागपत में शानदार स्वागत

  • कई चर्चित नाम आज भी नजर आया यात्रा में

  • रालोद के कार्यकर्ता स्वागत में आये बागपत

  • भीम आर्मी और पीस पार्टी का भी सहयोग रहा

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्ली: राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को दूसरा दिन है। यह यात्रा बागपत में चल रही है। इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने राहुल गांधी की तारीफ की है।

चंपत राय ने कहा, एक नौजवान इस मौसम में 3,000 किमी पैदल चल रहा है। हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे। इसमें गलत क्या है? ये तो प्रशंसनीय है। आलोचना किसने की है? मैं आरएसएस का कार्यकर्ता हूं, संघ में किसी ने आलोचना की है क्या? एक नौजवान देश का भ्रमण कर रहा है, देश को समझ रहा है ये तो अच्छी बात है।

इससे पहले राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने भी राहुल गांधी की प्रशंसा की है। इसलिए राजनीतिक तौर पर इन बातों को गंभीरता से लिया जा रहा है। वहीं यूपी में का-बा…गाने वाली नेहा राठौर पर भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देने बागपत पहुंची है। नेहा ने कहा बहुत अच्छा लग रहा है। लोग बहुत पॉजिटिव हैं, एनर्जेटिक हैं। मुझे हर जोड़ने वाली चीज पसंद है।

आज इस यात्रा के दौरान सिसाना के पास राहुल ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े युवाओं से करीब 25 मिनट बातचीत की। इसमें शामिल देवीलाल चौधरी के मुताबिक, उन्होंने राहुल गांधी को बताया कि अग्निवीर भर्ती में उनका सिलेक्शन हो चुका था, लेकिन बाद में रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कई हजार युवा हैं, जिनका सिलेक्शन होने के बावजूद सेना में भर्ती नहीं हो पाए।

राहुल ने आश्वासन दिया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया रद करके सेना भर्ती में पुरानी प्रक्रिया बहाल करेंगे। वैसे आज की यात्रा में रालोद, पीस पार्टी, भीम आर्मी के कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। बागपत जिले से भीम आर्मी के करीब 200 कार्यकतार्ओं का दल रैली में शामिल हुआ।

यह दल शामली में यूपी बॉर्डर तक चलेगा। वहीं, बागपत में यात्रा पहुंची तो रालोद कार्यकतार्ओं ने स्वागत किया। सऊदी स्थित इस्लाम के धर्म स्थल मक्का-मदीना में मदरसा ओसातिया के सदर हजरत मौलाना ओसामा भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। मौलाना ओसामा ने कहा, हिंदुस्तान के अंदर जो नफरत की राजनीति चल रही है, उसके खिलाफ राहुल गांधी ने जो कदम उठाया है, उसमें हम सबको साथ चलना चाहिए। इसी का शुक्रिया देने मैं मक्का-मदीना से यहां आया हूं।

वैसे शूटर दादी के नाम से प्रसिद्ध प्रकाशी तोमर भी आज बागपत में नजर आयी। फिल्म सांड की आंख इन्हीं दादी बहनों पर आधारित है। प्रकाशी तोमर ने कहा, राहुल गांधी बढ़िया काम कर रहे हैं। उन्हें आशीर्वाद देने आई हूं कि वे प्रधानमंत्री बनें। राहुल गांधी से करीब 15 साल पहले मुलाकात हुई थी। तब उन्होंने बागपत में घर पर आकर मक्का की रोटी और साग खाने का वायदा किया था। आज उनको पुरानी बातें भी याद दिलाने आई हूं। वे समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं, उन्हें मेरी शुभकामनाएं।

48 किलोमीटर की यह यात्रा शामली के एलम में रात्रि विश्राम करेगी। याद दिला दें कि वर्ष 2013 में मुजफ्फरनगर में दंगे हुए थे। इसके बाद पश्चिमी यूपी में हिंदू-मुस्लिम की सियासत तेज हो गई थी। आज सुबह यात्रा के दूसरे दिन गाजियाबाद के रास्ते बागपत जिले में प्रवेश करने पर हजारों की तादाद में कांग्रेस और रालोद के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का फूल बरसा कर स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न किसान संगठनों ने यात्रा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

सिविल सोसायटी के लोगों ने भी भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की और श्री गांधी से मुलाकात कर उन्हे शुभकामनाएं दी। सिविल सोसाइटी में प्रमुख रूप से विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर डॉक्टर एवं अन्य सामाजिक संगठन के सदस्य शामिल रहे। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में तीन जनवरी से पांच जनवरी तक रहेगी और इसके बाद पुन: हरियाणा में प्रवेश कर श्रीनगर की तरफ बढ़ेगी।