Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior Dog Attack: ग्वालियर में आवारा कुत्ते का 6 साल के मासूम पर हमला; चेहरे पर लगे 100 टांके, हाल... Chhindwara Cough Syrup Case: 20 से ज्यादा बच्चों की मौत के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; आरोपी डॉ... Indore Lokayukta Raid: महिला बाल विकास अधिकारी पर लोकायुक्त का छापा; 9 करोड़ से अधिक की संपत्ति का ख... MP Rajya Sabha Row: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन; चुनाव आयोग के गेट... Gwalior Music Heritage Row: हद्दू खां सभागार से ध्रुपद केंद्र हटाने का प्रस्ताव खारिज; सदन में हुआ ज... Shivpuri News: छात्रावास की छात्राओं का फूटा गुस्सा; दूषित भोजन और बदहाल सुविधाओं को लेकर पहुंचीं कल... MP Govt News: सरकारी नौकरी के लिए 'दो बच्चों' की सीमा खत्म; मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को ... Chhindwara Industrial Land Row: 1200 एकड़ जमीन पर उद्योग या किसानों को वापसी; सांसद बंटी साहू ने सीए... Mandla Bus Accident: बम्हनी बंजर में मजदूरों से भरी बस मकान में घुसी; ड्राइवर पर लगा नशे में होने का... MP Politics: 'अगले लोकसभा चुनाव में जीतेंगे सभी 29 सीटें'; पीएम मोदी के नेतृत्व पर सीएम मोहन यादव का...

भाकपा कार्यालय में कॉमरेड वर्धन की पुण्यतिथि मनायी गयी

रांचीः भाकपा राज्य कार्यालय के सभागार में आज कॉम ए वी बर्धन की सातवीं ( 7th) पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। राज्य कार्यकारणी के सदस्य सह  रांची जिला  मंत्री ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए कहा की वर्तमान समय में  कॉम बर्धन जैसे कुशल नेताओं की कमी खलती है।

कॉम बर्धन देश की सांझी विरासत और  संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध नेता थे। कॉम बर्धन ने अपने जीवनकाल  में कई राजनैतिक घटनाओं के नजदीक से देखा और उससे लड़ने केलिए धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट कर देशव्यापी आंदोलन चलाया।  लेबर एक्ट, खाद्य सुरक्षा अधिनियम और आर टी आई जैसे कानूनों को बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनके कुशल नेतृत्व मेभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कई सफल आंदोलनों को अंजाम दिया।

कॉम बर्धन को  झारखंड से विशेष लगाव था, 1939 में   मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के साथ मिलकर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा का खाका तैयार कर गठन किया था,झारखंड में आदिवासी और सीएनटी _एसपीटी की रक्षा के लिए हमेशा चिंतित रहते थे जल जंगल जमीन की सुरक्षा और वन अधिकार अधिनियम के तहत  पट्टा सभी की मिले इसके लिए पार्टी के सभी मीटिंग्स में गंभीरता से बात रखते थे और आंदोलन करने के लिए प्रेरित करते थे।पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके अधूरे कार्यों को पुरा करने का संकल्प लिया है।इस अवसर पर श्यामल चक्रवर्ती,मनोज ठाकुर राहुल वर्मा अनिरुद्ध पाठक रोहित रोशन ,जूही सिंह,कल्पना मिश्रा,अमित कुमार,राजेश राय अमरेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।