Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar News: मुजफ्फरपुर में छात्रा के साथ दरिंदगी की आशंका, खेत में मिली लाश से इलाके में हड़कंप। Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में सनकी प्रेमी का खौफनाक कदम, गर्लफ्रेंड के माथे पर पिस्टल सटाकर मारी... Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर में ट्रक ने बाइक को रौंदा, देवर-भाभी और भतीजे की मौके पर ही मौत मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: 8 भारतीयों की मौत और 1 लापता, जानें कितने सुरक्षित लौटे और क्या है सरकार का... Shagun Vivah Utsav: दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आश... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, यूपी में 2 दिन की चेतावनी। क्या है कोरोना का नया Cicada वैरिएंट? जानें इसके लक्षण और भारत पर पड़ने वाला असर मीठे पानी की मछलियों की आबादी में कमी सृजन घोटाले का दागी स्टेनो फिर से फंस गया जाल में हमारे राज में दस हजार ने हथियार डालेः अमित शाह

राजस्थान में प्रवेश कर भारत यात्रियों ने जमकर नाचा

  • शेष यात्रा का आधा हिस्सा इस राज्य में

  • पूरे रास्ते में आम जनता ने काफी मदद की

  • भाजपा और संघ का खौफ निकालने निकला हूं

राष्ट्रीय खबर

जयपुरः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम को झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित सरकार के कई मंत्री और बड़े नेताओं ने एमपी बॉर्डर स्थित चंवली चौराहे पर राहुल गांधी की अगवानी की। रविवार शाम स्वागत सभा में राहुल गांधी का सहरिया नृत्य के साथ स्वागत किया गया। मंच पर हो रहे इस नृत्य को देखकर राहुल गांधी भी अशोक गहलोत, कमलनाथ और सचिन पायलट के साथ डांस करने लगे।

देखें डांस का वायरल वीडियो

इस दौरान सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर साथ में डांस किया। आज राजस्थान में यात्रा चंवली चौराहे पर ही रुक गई। यात्रा का रात्रि विश्राम यहीं होगा। सोमवार सुबह छह बजे से यात्रा की शुरुआत राजस्थान में झालावाड़ के काली तलाई से होगी। यात्रा 10 बजे बालीबोरड़ा चौराहा पहुंचेगी। दोपहर 3:30 बजे नाहरड़ील और शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहा पहुंचेगी। यहां पर राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

वहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हर राज्य, हर शहर, हर गांव ने यात्रा को खूब मदद की। लोगों को एक पैसा नहीं देना पड़ा। हिंदुस्तान की जनता ने यात्रा को खूब प्यार दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं भाजपा-आरएसएस का डर लोगों के दिल से निकालना चाहता हूं। मैं उनसे नफरत नहीं करता हूं। मैं उन्हें देश में नफरत और डर फैलाने नहीं दूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश को छोड़कर दुख हो रहा है, लेकिन राजस्थान में आकर खुशी हो रही है।

हवाई जहाज से हिंदुस्तान समझ नहीं आता, फटे हुए हाथ वाले किसान से हाथ मिलाने पर ही समझ आता है। राहुल गांधी ने कहा कि हमने यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की। 2300 किमी से ज्यादा हम और हमारे यात्री चल चुके हैं। लोग हमें कहते थे कि हिंदी बेल्ट में यात्रा फेल होगी। मप्र में अब तक की सबसे भव्य यात्रा निकली है। मैंने कमलनाथ जी को चैलेंज दिया था कि आप महाराष्ट्र को नहीं हरा सकते। कमलनाथ जी ने कहा कि मेरे पास स्पेशल टेक्नोलॉजी है। उन्होंने महाराष्ट्र को हरा दिया। अब उन्होंने राजस्थान को चैलेंज दिया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा- अब तक 2500 किलोमीटर की यात्रा पूरी हो चुकी है। 1100 किलोमीटर की यात्रा बची है। इनमें से आधा हिस्सा राजस्थान का है। वैसे इस यात्रा में श्रीमती सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी यहां शामिल होंगी अथवा नहीं इस पर अभी संशय बना हुआ है। इस बारे में अब तक औपचारिक तौर पर कोई एलान नहीं किया गया है।