Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

रूसी हमले में पंद्रह लोगों की मौत 35 घायल

कियेबः रूस की सेना की तरफ से मिसाइलों का हमला जारी है। इस क्रम में अब तक 15 लोगों के मारे जाने तथा 35 लोगों के घायल होने की सूचना है। इन हमलों के दायरे में आये यूक्रेन के शहरों के नागरिकों का पलायन हो रहा है क्योंकि लगातार गोलों की बारिश से इन इलाकों में न्यूनतम सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है।

इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने लगातार प्रयास कर करीब 75 प्रतिशत बिजली की मांग पूरे करने लायक स्थिति बना ली है। इसके बाद भी कड़ाके की ठंड में बिजली का नहीं होना लोगों को नये किस्म की परेशानी में डाल चुका है। शनिवार को यहां होलडोमोर की 90वी बरसी मनायी गयी। यूक्रेन के लोगों का मानना है कि उस दौरान सोवियत नेता जोसफ स्टालिन की वजह से लाखों यूक्रेनी नागरिक मारे गये थे। क्योंकि इलाके में कृत्रिम अकाल पैदा किया गया था।

यूक्रेन की तरफ से आरोप लगाया गया है कि दरअसल बिजली और भोजन को ही रूसी सेना ने यूक्रेन की जनता के खिलाफ हथियार बना लिया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति के कार्यालय के प्रमुख आंदिराया येरमाक ने कहा है कि रूसी हमले के बाद नौ यूक्रेन के सैनिक और तीन नागरिक लापता बताये गये हैं। इस बीच रूस ने डिनिप्रो के इलाके में जोरदार हमला किया गया है। इस दौरान रूस की तरफ से रॉकेट छोड़े गये थे।

इस वजह से एक अस्पताल को भी खाली कराना पड़ा है। यूक्रेन के डिप्टी मिनिस्टर फारिड साफारोव ने कहा कि खेरसोन के इलाके में तीस बड़ी आबादी वाले इलाकों में बिजली बहाल कर दी गयी है। इसके बाद भी अब यूक्रेन के उन इलाकों में भी रूसी हमला होने लगा है जो इससे पहले रूसी हमले से बचे हुए थे। इन हमलों से आधारभूत संरचनाओँ को नुकसान पहुंचा है। इसी कारण सुविधाओँ के अभाव में लोगों को मजबूरी में अपना घर छोड़कर दूसरे स्थानों पर जाना पड़ा है।