Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Metro Update: इंदौर के छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो का काम रुका; रात में पाइलिंग के शोर से प... Bhopal Airport News: भोपाल एयरपोर्ट पर देर रात 'ऑपरेशन अलर्ट'; ब्लैक कैट कमांडो ने संभाला मोर्चा, जा... Gwalior Trade Fair: ग्वालियर व्यापार मेले के चंद्रशेखर गार्डन में भीषण आग; स्टोर रूम जलकर खाक, दमकल ... Indore Crime: इंदौर में जीआरपी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र की युवती की शिकायत पर पुलिस ने... Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इला... Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे ... MP Board 2nd Exam 2026: ग्वालियर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, जानें जरूरी न... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 9 मई से फिर शुरू होगी भीषण गर्मी; 5 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, ज... Shajapur Crime: नाबालिग का अश्लील वीडियो शेयर करने पर वकील समेत 5 गिरफ्तार; शाजापुर पुलिस की बड़ी का... Sagar News: सागर में शादी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा; रस्मों के दौरान जीजा को उठा ले गई पुलिस, थाने पह...

भारत जोड़ो यात्रा अब मेला के जैसा बन गया

  • पहले भी लोगों के साथ नृत्य कर चुके हैं राहुल

  • समाज के दूसरे वर्ग के लोग भी आगे आ रहे

  • बच्चे के साथ क्रिकेट खेलने का वीडियो वायरल

राष्ट्रीय खबर

हैदराबादः हिंदी पट्टी की तरफ तेजी से आगे बढ़ती भारत जोड़ो यात्रा अब महज एक यात्रा नहीं है। धीरे धीरे यह हर रोज एक मेला जैसा बनता जा रहा है। इसकी वजह से इस यात्रा की रोचकता भी बढ़ रही है और नये नये लोग इसमें जुड़ते चले जा रहे हैं। सात सितंबर को जब यह यात्रा प्रारंभ हुई थी तो यह महज एक यात्रा थी। धीरे धीरे इसमें भारतीय संस्कृति के नये नये आयाम जुड़ रहे हैं। इस वजह से इस यात्रा को लेकर आम लोगों में भी आकर्षण बढ़ रहा है। सड़क पर दौड़ लगाते और अपने वरीय नेताओं का हाथ पकड़कर दौड़ते राहुल गांधी को पहले देखा गया था।

अब यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, उसमें भारतीय संस्कृति की विविधताओं की झलक मिलने लगी है। आदिवासियों के साथ सर पर खास टोपी पहनकर नृत्य करते राहुल गांधी को पहले भी देखा गया था। बाद में लोगों के साथ उन्हें ढोल बजाते भी लोग देख चुके हैं। पहले दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक अभिनेत्री के साथ चलने को लेकर भाजपा की तरफ से कुछ कहा गया था लेकिन आम लोगों ने इस किस्म की बेहूदी टिप्पणी की जोरदार निंदा की।

दूसरी तरफ गुजरात हादसे पर राहुल गांधी ने सिर्फ दुख व्यक्त कर राजनीतिक टिप्पणी करने से इंकार कर एक नई छाप छोड़ी है। बीते कल वह हिंदी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री रही पूजा भट्ट क साथ भी पैदल चलते नजर आये। अपने रास्ते में वह कई स्थानों पर मौजूद भीड़ के साथ पूरी तरह घुलमिल गये। इसी क्रम में कल अपने मार्ग पर ही राहुल गांधी ने एक बच्चे के साथ क्रिकेट भी खेला और उसे भी एक उत्सव के जैसा बना दिया।

खुद राहुल गांधी ने इस पल का वीडियो भी जारी किया है। इसमें वह एक बच्चे को गेंद फेंक रहे हैं। बाद में उनके कहने पर बच्चे ने उनकी गेंद पर एक जोरदार शॉटलगाया और राहुल गांधी ने उनके बैट पर अपने हस्ताक्षर भी किये। इस दौरान अलग अलग संस्कृति के लोग भी राहुल को अपने साथ जोड़ रहे हैं। लिहाजा यह माना जा रहा है कि हिंदी भाषी प्रदेशों में प्रवेश करते वक्त इसी सांस्कृतिक विविधता की झलक और भी देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर राहुल गांधी की यह भारत जोड़ो यात्रा अब अपने रास्ते में हर दिन एक मेला जैसा आकर्षण पैदा करती जा रही है।