Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात... अचानक टैंकर में लगी भीषण आग, जोरदार धमाके (Blast) से दहला इलाका, एक शख्स गंभीर रूप से झुलसा Haryana Drug Crisis: हरियाणा में नशा तस्करी के मामलों में 81% का उछाल, महज 45 दिनों में 29 केस दर्ज;... Anil Vij Accident: हरियाणा के मंत्री अनिल विज के दोनों पैर फ्रैक्चर, बजट सत्र में शामिल होने पर सस्प... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: सीवरेज और एसटीपी सिस्टम में बदलाव, ठेकेदारों को मिली संचालन और रखरखाव क... SAD Election Campaign: सुखबीर बादल का बड़ा दांव, पंजाब में अकाली सरकार बनने पर मिलेगी ₹3100 बुढ़ापा ... Punjab Police Encounter: बठिंडा में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, गिरोह के ...

‘सुकेश और सत्येंद्र जैन घनिष्ठ मित्र, ठग से ऐंठ लिए 50 करोड़’, बीजेपी का बड़ा आरोप

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को ‘‘महा ठग” पार्टी करार दिया। इससे पहले जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया था कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने जेल में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 करोड़ रुपये की ‘उगाही’ की थी। भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने एक ठग से ठगी की है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ एक ‘‘महा ठग” पार्टी है।

पात्रा ने कहा, ‘‘खबरों से मालूम पड़ा है कि ठग के घर में ठगी हो गई है। और ठग का नाम है सुकेश चंद्रशेखर। और ठग के घर में ठगी करने वाले का नाम आम आदमी पार्टी और सत्येंद्र जैन है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने चंद्रशेखर से पैसों की उगाही की है और यह दर्शाता है कि भारतीय राजनीति का चेहरा बदलने का दावा कर राजनीति में आने वाली आप पूरी तरह से भ्रष्ट है। पात्रा ने कहा, ‘‘केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोग सिर्फ ‘भ्रष्टासन’ नाम का एक ही आसन जानते हैं और कोई आसन इन्हें नहीं आता है। जब से सत्ता में आए हैं, तब से एक-एक करके खुलासा हो रहा है।”

चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि जैन ने उससे 2019 में जेल में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 करोड़ रुपये की ‘‘उगाही” की थी। चंद्रशेखर दिल्ली के मंडोली जेल में बंद है। उसने यह पत्र सात अक्टूबर को लिखा था। उसके वकील अशोक के सिंह ने आठ अक्टूबर को यह पत्र उपराज्यपाल को दिया। भाजपा के इन आरोपों को खारिज करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे से लोगों का ध्यान भटकाने की भाजपा की कोशिश है।