Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... कई तटीय शहर समुद्र के बढ़ने से भी तेजी से डूब रहे दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... यह 79 फीट लंबा समुद्र का दैत्य हुआ करता था, देखें वीडियो दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म...

कॉकरोच जनता पार्टी की नई शीर्ष कमेटी बनी

संगठन के विस्तार की घोषणा कर चुके सीजेपी के शीर्ष नेता एकसाथ

शीर्ष कमेटी में सभी उच्च शिक्षित युवा

सभी को अलग अलग जिम्मेदारी सौपी

अब राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चलेगा

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः युवाओं पर केंद्रित राजनीतिक अभियान चलाने वाले कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करने और देश भर में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए 12 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में पत्रकार, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, उद्यमी और होटल-मैनेजमेंट ग्रेजुएट जैसे विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर शामिल हैं, जो इसे एक अनूठा और पेशेवर नेतृत्व प्रदान करते हैं।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब सीजेपी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी प्रमुख मांगें माने जाने के बाद 36 दिनों तक चला अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया है। महाराष्ट्र के संभाजी नगर (औरंगाबाद) में हुई दो दिवसीय बैठक में समूह ने अगले छह महीनों के लिए अपनी संगठनात्मक संरचना का अनावरण किया और दोहराया कि राजनीतिक दल बनाने की उनकी कोई योजना नहीं है।

इस टीम में अभिजित दिपके (30 वर्ष, संभाजी नगर): पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक तथा बोस्टन यूनिवर्सिटी से जनसंपर्क में मास्टर डिग्री। पद: संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक हैं। आशुतोष रांका (30 वर्ष, जयपुर): आईआईटी कानपुर से बी.टेक और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री। पद: सह-संयोजक। सौरव दास (27 वर्ष, दिल्ली): पत्रकारिता और जनसंचार में डिग्री। पद: सह-संयोजक। अजिंक्य शिंदे (35 वर्ष, लातूर): डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से बी.टेक। पद: राष्ट्रीय संगठन प्रभारी। दीपक बालियान (26 वर्ष, अलवर): राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री और कृषि आंदोलनों से सक्रिय जुड़ाव। पद: संगठन सह-प्रभारी और उत्तर क्षेत्र प्रमुख। आफरीन नवाज (34 वर्ष, बेंगलुरु): एमबीए और उद्यमी। पद: राष्ट्रीय सचिव।

विजय रेड्डी मल्लंजी (30 वर्ष, हैदराबाद): उस्मानिया यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई. और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से एप्लाइड साइंस में मास्टर डिग्री। पद: मीडिया लीड और दक्षिण क्षेत्र प्रमुख। आर अपना सिंह (31 वर्ष, लखनऊ): गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से एलएल.बी.। पद: कानूनी मामलों की प्रमुख।  वैष्णवी गौर (29 वर्ष, देहरादून): पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए एलएल.बी. (ऑनर्स)। पद: अनुसंधान और नीति प्रमुख। रोहन देशपांडे (31 वर्ष, मुंबई): आईएचएम मुंबई से होटल मैनेजमेंट में डिग्री। पद: प्रौद्योगिकी प्रमुख। योगेश इंगले (33 वर्ष, पुणे): चार्टर्ड अकाउंटेंट वित्त प्रमुख और पश्चिम क्षेत्र प्रमुख। अंकित भारद्वाज (35 वर्ष, गाजियाबाद): चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रभारी तथा पूर्व और उत्तर-पूर्व क्षेत्र प्रमुख।