Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें

अब मेरी भूमिका ही बदल गयी हैः राघव चड्डा

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार बोले मुखर सांसद

पहले आम मुद्दे बहुत उठाया करते थे

आम आदमी छोड़कर भाजपा में गये

चुप्पी पर सोशल मीडिया में चर्चा

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः संसद के भीतर एयरपोर्ट पर चाय-समोसे की कीमतों से लेकर गिग वर्कर्स की समस्याओं तक, हर मुद्दे पर अपनी मुखर आवाज बुलंद करने वाले भाजपा सांसद राघव चड्ढा ने लंबे समय तक चुप्पी साधे रखने के बाद आखिरकार नीट पेपर लीक मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जब हजारों युवा नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब चड्ढा की खामोशी पर कई सवाल उठाए गए और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना भी हुई।

गुरुवार को राज्यसभा में नीट पेपर लीक के खिलाफ नए कानून पर हो रही बहस के दौरान, राघव चड्ढा ने अपनी इस खामोशी पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। आम आदमी पार्टी छोड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए चड्ढा ने अपनी बदली हुई राजनीतिक स्थिति को इस चुप्पी का कारण बताया।

राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा, पहले जब मैं विपक्ष में था, तब मेरा काम सवाल उठाना था और मैंने इसे ईमानदारी से किया। अब मैं सत्ता पक्ष का हिस्सा हूँ, इसलिए मेरी भूमिका बदल गई है। मेरी जिम्मेदारी अब केवल सवाल पूछना नहीं, बल्कि समाधान प्रदान करना है।

ज्ञात हो कि राघव चड्ढा अपनी छात्र राजनीति, शिक्षा और मध्यवर्गीय हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी बदलने के बाद उनके काम करने का तरीका और प्राथमिकताएं अब पहले से भिन्न हैं। वे अब सरकार के साथ मिलकर इन समस्याओं के स्थायी समाधान खोजने पर केंद्रित हैं।

सदन में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए लाए गए नए कानून का समर्थन किया और जोर देकर कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हालांकि, विपक्ष ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता पक्ष में शामिल होने के बाद से उनकी आवाज कमजोर हुई है, लेकिन चड्ढा ने इसे जिम्मेदारी का बदलाव करार दिया है।