Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime News: दंतेवाड़ा में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, पुलिस खंगाल रही हत्या के एंगल ... Patti News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा, युवती पर हजारों रुपए ऐंठने और मुकरने का आरोप Punjab Jail Crime: जेल के अंदर ड्रग्स और मोबाइल सप्लाई कर रहा था डॉक्टर, कार और बैग से बरामद हुआ साम... Jalandhar Weather Update: जालंधर में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्म... Ludhiana News: ट्रांसपोर्ट विभाग के ऑनलाइन पोर्टल में बदलावों पर विरोध, स्टेट ट्रांसपोर्ट एडवाइजरी क... Gurdaspur News: पंजाब एंड सिंध बैंक में 76 लाख के फर्जी लोन का भंडाफोड़, सीए समेत 7 आरोपियों पर केस ... Ludhiana Crime News: घरेलू विवाद में दामाद ने सास और पत्नी पर किया जानलेवा हमला, धारदार हथियार से लह... Ludhiana News: लुधियाना के स्कूल में खूनी संघर्ष, छुट्टी के बाद 10वीं की छात्रा ने सहपाठी के चेहरे प... Gurdaspur News: भारी बारिश के बाद सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, रावी और उज्ज नदी का बढ़ा जलस्... Pathankot News: पठानकोट में 3 दिन से बिजली गुल, गुस्से में आए ग्रामीणों ने किया पावर हाउस का घेराव

Fatehabad Crime News: फतेहाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, कलयुगी पिता ने 5 साल की बेटी को भाखड़ा नहर में फेंका

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां खुन्नन गांव में एक शख्स ने अपनी 5 वर्षीय मासूम बेटी को भाखड़ा नहर में फेंक दिया, जिसके बाद बच्ची का शव पंजाब में बरामद हुआ है।

🏫 स्कूल से बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी पिता

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खुन्नन गांव का रहने वाला आरोपी गुरप्रीत बुधवार को स्कूल पहुंचा और अपनी छोटी बेटी गुरनवाज कौर (5) को छुट्टी से पहले ही स्कूल से अपने साथ ले आया। वह बच्ची को अपनी बाइक पर बिठाकर करीब 30 किलोमीटर दूर रोझांवाली ले गया, जहां उसने मासूम को उसके स्कूल बैग समेत भाखड़ा नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद वह घर वापस लौटा और परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। परिवार वालों का कहना है कि आरोपी पिता पिछले कुछ सालों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

🔍 एसडीआरएफ टीम ने की तलाश, पंजाब में मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और हिसार से आई एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों ने नहर में बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव पड़ोसी राज्य पंजाब में फतेहपुर के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतिया भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।