Breaking News in Hindi

अभिनेत्री कोयल मल्लिक का राज्यसभा से इस्तीफा

मदन मित्रा के तुरंत बाद टीएमसी को एक और बड़ा झटका

 

फोटो पेज 1 के फोल्डर में

8 हाल ही में मनोनीत की गयी थी

8 सीपी राधाकृष्णन को  इस्तीफा भेजा

8 ममता बनर्जी को लगातार दो झटका

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अभिनेत्री से राजनेता बनीं कोयल मल्लिक ने राज्यसभा सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के महज कुछ ही महीनों के भीतर आधिकारिक तौर पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, कोयल मल्लिक ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें अपना त्यागपत्र सौंप दिया। कोयल मल्लिक का यह अचानक लिया गया फैसला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा सांगठनिक झटका माना जा रहा है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पार्टी पहले से ही अंदरूनी बगावत से जूझ रही है। कोयल के इस्तीफे से ठीक एक दिन पहले ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ नेता और विधायक मदन मित्रा ने भी टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा देने का एलान किया था।वैसे  मदन मित्रा ने खेमा बदल तब किया जब उनके परिवार के लोगों तक ईडी का समन पहुंचा।

कमरहाटी विधानसभा सीट से विधायक मदन मित्रा अब विधानसभा में विपक्ष के नेता रिताब्रत के नेतृत्व वाले विद्रोही धड़े में शामिल हो गए हैं। मित्रा ने पार्टी छोड़ने के साथ ही तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह अब पार्टी के भीतर स्वतंत्र और प्रभावी ढंग से काम करने में असमर्थ महसूस कर रहे थे। मित्रा का आरोप है कि पार्टी का पूरा ध्यान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के बजाय केवल महासचिव अभिषेक बनर्जी को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रमोट करने पर केंद्रित हो गया है।

मदन मित्रा ने यह भी दावा किया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों और चिंताओं पर पार्टी आलाकमान ने बार-बार ध्यान देने से इनकार कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि ममता बनर्जी ने हाल ही में मित्रा को विधानसभा में विधायकों का मुख्य सचेतक नियुक्त किया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने विद्रोही रुख अपना लिया। अब कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद टीएमसी के भीतर की राजनीतिक दरार और गहरी होती दिख रही है, जिससे आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की राजनीति में कई नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।