Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो

मणिपुर के चुराचांदपुर अस्पताल में बवाल आग लगाने की कोशिश

मणिपुर में अपहृत व्यक्ति रेस्क्यू, 9 उग्रवादी पकड़े गए

  • कुकी समूहों ने राज्यव्यापी रैली निकाली

  • केंद्र सरकार से सीधे हस्तक्षेप की मांग

  • सीएम का शांति के लिए एकता पर

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी: चुराचांदपुर में अज्ञात उपद्रवियों द्वारा ज़िला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर सेक्शन में तोड़-फोड़ और आगजनी की कोशिश की गई है। साथ ही, चीफ मेडिकल ऑफिसर के कार्यालय में चोरी की घटना भी सामने आई है। चुराचांदपुर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। डॉक्टरों ने अपनी सेवा जारी रखने का संकल्प दोहराया है और समाज के सभी वर्गों से अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण संस्था की पवित्रता बनाए रखने की अपील की है।वहीं सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है:

तेंगनौपाल जिले से अपहृत व्यक्ति नगामसोम बैते को सुरक्षित बचा लिया गया। सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले से केसीपी (एमएफएल) के 4 और इंफाल पूर्व जिले से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के 4 सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है। इन पर रंगदारी, अवैध हथियार रखने और हैंड ग्रेनेड जैसे खतरनाक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।

19 जून को कुकी-ज़ो समुदायों ने मणिपुर के पहाड़ी जिलों में ‘रैली फॉर जस्टिस’ का आयोजन किया। कांगपोकपी में आयोजित सबसे बड़ी रैली के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपकर राज्य के संकट में तत्काल केंद्र के हस्तक्षेप, नागरिकों की सुरक्षा, सशस्त्र समूहों के साथ संघर्ष-विराम की समीक्षा और राजनीतिक समाधान की मांग की है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शांति बहाली पर जोर दिया है। उन्होंने अपने हालिया दौरों (जिरीबाम, कांगपोकपी, सेनापति और उखरुल) का जिक्र करते हुए बताया कि जिरीबाम जैसे इलाकों में विभिन्न समुदाय अब फिर से साथ रहने और मेल-मिलाप करने लगे हैं, जो राज्य में सामान्य स्थिति लौटने का एक सकारात्मक संकेत है।