पहले से वायरल चर्चा को मोदी ने और गति प्रदान की
-
मेलोडी हैशटैग पहले से प्रचलित था
-
इस बार वीडियो तुरंत ही वायरल हुआ
-
पार्ले इंडस्ट्रीज के शेयर के भाव बढ़े
एजेंसियां
रोमः इससे ज़्यादा मीठा कुछ और नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफ़ी का एक पैकेट उपहार में दिया, जिसे इंटरनेट पर दोनों नेताओं के लिए इस्तेमाल होने वाले वायरल हैशटैग # मेलोडी से जोड़कर एक मज़ाकिया अंदाज़ के रूप में देखा जा रहा है।
पीएम मोदी की इटली यात्रा के दौरान ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक हल्के-फुल्के वीडियो में, दोनों प्रधानमंत्री मुस्कुराते और हंसते हुए नज़र आ रहे हैं। नीले रंग के बंदगला सूट में भारतीय प्रधानमंत्री, सफ़ेद सूट पहने मेलोनी को मेलोडी कैंडी का एक बैग सौंपते हुए दिख रहे हैं। इतालवी प्रधानमंत्री ने एक्स पर इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, उपहार के लिए धन्यवाद। वीडियो में मेलोनी को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक उपहार लाए हैं… बहुत, बहुत अच्छी टॉफ़ी, जिसके बाद दोनों नेता हंसने लगते हैं।
यह क्लिप सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई और पोस्ट होने के एक घंटे के भीतर ही इसे करीब दस लाख बार देखा गया, साथ ही इस पर 60,000 से अधिक रिएक्शन्स और लगभग 5,000 कमेंट्स आए।
#मेलोडी का यह ट्रेंड पिछले लगभग तीन सालों से चल रहा है। मोदी और मेलोनी के उपनामों (सर्नम) को मिलाकर बना यह शब्द पहली बार 2023 में दुबई में सीओपी 28 शिखर सम्मेलन के दौरान चर्चा में आया था, जब मेलोनी ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ एक सेल्फी पोस्ट की थी। इस एक वीडियो क्लिप शेयर किए जाने के तुरंत बाद बुधवार को पार्ले इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी उछाल आया। इस वीडियो में पीएम मोदी उन्हें उनकी इटली यात्रा के दौरान मेलोडी टॉफ़ी का एक पैकेट उपहार में देते हुए दिख रहे थे।
पार्ले इंडस्ट्रीज के शेयर 5 प्रतिशत चढ़कर 5.25 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, इस कंपनी का मेलोडी टॉफ़ी के असली निर्माता पार्ले प्रोडक्ट्स कोई संबंध नहीं है। निवेशकों ने गलती से पार्ले इंडस्ट्रीज को ही पार्ले प्रोडक्ट्स समझ लिया और बीएसई में लिस्टेड इसके शेयर खरीदने के लिए दौड़ पड़े।