Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...

अमेरिकी न्याय विभाग ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाया

वेनेजुएला द्वारा वापस भेजे जाते ही एलेक्स साब पर कार्रवाई

एजेंसियां

मियामी: अमेरिकी अभियोजकों ने वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मदुरो के करीबी और उनके वित्तीय सिपहसालार (बैग मैन) माने जाने वाले एलेक्स साब पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय किए हैं। सोमवार को सार्वजनिक किए गए अदालती दस्तावेजों के अनुसार, साब पर वेनेजुएला की एक जनकल्याण योजना का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज द्वारा सप्ताहांत में साब को अमेरिका डिपोर्ट (देश निकाला) किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। रोड्रिगेज ने इस कार्रवाई को राष्ट्रीय हितों के तहत उचित बताया है।

साब का यह निर्वासन ट्रंप प्रशासन और मदुरो की पूर्व उपराष्ट्रपति रहीं रोड्रिगेज के बीच बढ़ते तालमेल और समन्वय के एक नए स्तर को दर्शाता है। अभियोजकों का आरोप है कि वेनेजुएला के 55 वर्षीय पूर्व उद्योग मंत्री साब ने वहां के अधिकारियों को रिश्वत देने की साजिश रची और खुद को अमीर बनाने के लिए अमेरिकी बैंक खातों के माध्यम से धन का अवैध लेन-देन किया। उन्हें सोमवार दोपहर मियामी की एक संघीय अदालत में पेश किया गया।

यह कानूनी कार्रवाई ऐसे समय में हो रही है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का प्रशासन निकोलस मदुरो पर मुकदमा चलाने की तैयारी कर रहा है, जिन्हें इस साल की शुरुआत में अमेरिकी विशेष बलों ने कराकस में पकड़ा था। जानकारों का मानना है कि साब अमेरिकी अधिकारियों को ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां दे सकते हैं, जिससे मदुरो के खिलाफ आपराधिक मामले को और मजबूत किया जा सके।

अदालती दस्तावेजों में अभियोजकों ने साल 2015 से शुरू हुई एक व्यापक धोखाधड़ी योजना का विवरण दिया है। इसके तहत साब और उनके सहयोगियों ने फर्जी कंपनियों, शिपिंग रिकॉर्ड और जाली इनवॉइस (दस्तावेजों) का इस्तेमाल कर वेनेजुएला के गरीबों के भोजन के लिए आवंटित करोड़ों डॉलर की हेराफेरी की थी।

इसके बाद साल 2019 से साब और उनके सह-साजिशकर्ताओं ने वेनेजुएला सरकार तक अपनी विशेष पहुंच का फायदा उठाया। उस समय वेनेजुएला अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों के कारण विदेशी कर्ज चुकाने के लिए संघर्ष कर रहा था। इसका फायदा उठाकर इन लोगों ने झूठे बहानों के तहत अरबों डॉलर का कच्चा तेल बेचा और उस बिक्री से मिले पैसे को अमेरिकी बैंक खातों में ट्रांसफर किया। अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन के प्रशासक टेरेंस कोल ने कहा, ये आरोप वेनेजुएला में सक्रिय भ्रष्ट नेटवर्कों को ध्वस्त करने के लिए डीईए की निरंतर प्रतिबद्धता का सीधा परिणाम हैं।

यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी अधिकारियों ने साब को हिरासत में लिया है। साल 2020 में उन्हें केप वर्डे में हिरासत में लिया गया था और फिर अमेरिका लाया गया था। हालांकि, बाद में साल 2023 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वेनेजुएला में हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों की रिहाई के बदले साब को माफी दे दी थी।