Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क... Bhojshala Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दोनों पक्ष धैर्य रखें, एएसआई की निगरानी में नमाज के लिए ओपन स्... Lalu Prasad Yadav: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से किया इनकार Mirzapur News: बैंक खाता खुलवाना पड़ा भारी, किसान को मिला 41 करोड़ के लेनदेन और 7 करोड़ जीएसटी का नोटिस राम मंदिर दान चोरी मामला: कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बड़ा बयान, कहा - "इस्तीफा नहीं दूँगा, शिवाजी ... Gautam Gambhir vs Virat Kohli: बर्मिंघम में प्रैक्टिस के दौरान गंभीर और विराट के बीच दिखी दूरी, अनबन...

अत्याधुनिक मिसाइल परीक्षण का अनोखा नजारा बांग्लादेश से, देखें वीडियो

समुद्र तट पर खड़े लोगों ने वीडियो बनाये

राष्ट्रीय खबर

ढाकाः पिछले सप्ताह ओडिशा तट से भारत द्वारा किए गए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक हथियार परीक्षण के दौरान, पड़ोसी देश बांग्लादेश के कॉक्स बाजार  समुद्र तट से एक बेहद ही आश्चर्यजनक दृश्य कैमरे में कैद हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फुटेज ने भारत की उन्नत अग्नि मिसाइल की रात के समय की उड़ान को दुनिया के सामने पेश किया है। बंगाल की खाड़ी के पार से रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में रोशनी की एक चमकीली लकीर रात के आसमान को चीरती हुई दिखाई दे रही है।

यह परीक्षण डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया था, जो भारत की उन्नत अग्नि मिसाइल के मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेड री-एंट्री व्हीकल तकनीक से लैस होने की पुष्टि करता है। भारत ने इस परीक्षण को मिशन दिव्यास्त्र के तहत अंजाम दिया। इस तकनीक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह एक ही मिसाइल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई परमाणु-सक्षम हथियारों को अलग-अलग ठिकानों पर दागने में सक्षम है। इस सफल परीक्षण के साथ ही भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास परिचालन योग्य एमआईआरवी तकनीक उपलब्ध है।

मिसाइल के परीक्षण के वक्त कॉक्स बाजार के समुद्री तट पर पर्यटकों की भीड़ थी।आम तौर पर यह बांग्लादेश का अन्यतम प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है। आज के दौर के मुताबिक लोग वहां खड़े होकर अपने अपने मोबाइल से अपने लोगों की तस्वीर ले रहे थे। इसी बीच आसमान में नारंगी रंग की रोशनी के नजर आने से लोगों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट हुआ। स्वाभाविक तौर पर लोग अपने अपने मोबाइल से इसी दृश्य को कैद करने लगे। उन्हें इस बात की कोई भनक तक नहीं थी कि दरअसल आसमान पर वे क्या देख और रिकार्ड कर रहे हैं। बाद में यह राज खुला कि यह दरअसल भारत के नये मिसाइल के परीक्षण का दृश्य था। जिसका बंगाल की खाड़ी में परीक्षण किया गया था।