Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चार सैनिकों के खिलाफ सैन्य अदालत में मुकदमा Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिट... गिरफ्तार कर अपमानित करना जरूरी नहीः पवन खेड़ा Bengal Elections: '226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार'; ममता बनर्जी का बड़ा ... Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी... हम परमाणु हमले की धमकी से नहीं डरे: राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री मोदी का मई में यूरोप दौरा Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री डीआरडीओ अब अग्नि छह के लिए तैयार Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना...

Jharkhand Crime: सीआईडी का बड़ा एक्शन! बोकारो एसपी ऑफिस के एएसआई गिरफ्तार, 1.11 करोड़ की अवैध निकासी का आरोप

रांची: बोकारो ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में सीआईडी की एसआईटी को एक और सफलता हाथ लगी है. टीम ने बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त एएसआई अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार किया है. इसका संबंध पूर्व में गिरफ्तार लेखापाल कौशल कुमार पांडेय से भी था.

सीआईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि कौशल कुमार पांडेय के खाता से अशोक कुमार भंडारी के अकाउंट में करीब 50 लाख रुपए ट्रांसफर हुए हैं. इसने कौशल कुमार पांडेय के साथ मिलकर गलत तरीके से काम निर्गत कर टी.ए बिल की निकासी करता था. जांच में पता चला है कि साल 2020 से अभी तक कल 1.11 करोड़ से अधिक की राशि की निकासी इसके बैंक खाता से की गई है. सीआईडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस जानकारी को साझा किया है.

बता दें कि बोकारो और हजारीबाग के ट्रेजरी घोटाले के बाद राज्य सरकार ने जांच के लिए सीआईडी की एक विशेष टीम का गठन किया है. इस एसआईटी का नेतृत्व आईजी पंकज कंबोज कर रहे हैं. खास बात है कि इस मामले को लेकर राजनीति भी कार्रवाई हुई है. भाजपा बार-बार आरोप लगा रही है कि सीआईडी स्तर से जांच कराकर पूरे मामले को रफा-दफा करने की कोशिश हो रही है.

इससे पहले 27 अप्रैल को SIT ने सतीश कुमार को गिरफ्तार किया था, जो गृह रक्षक वाहिनी से जुड़ा है और बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त था. जांच में सतीश कुमार के बैंक खाते में लगभग 1.06 करोड़ की संदिग्ध राशि के लेनदेन का खुलासा हुआ था. इसका कनेक्शन भी पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय से था. इस मामले में सीआईडी ने 43 लाख की राशि को होल्ड/फ्रीज कर दिया था.