Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मंदिर और घर की पूजा: आध्यात्मिक संतुष्टि के लिए क्या है सही तरीका? जानिए गुरुजी के अनुसार दोनों का म... गर्मियों में पेट की समस्याओं से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें आंतों की नेचुरली सफाई और कब्ज से बचने ... Mission Punjab 2027: पंजाब फतह की तैयारी में जुटे अमित शाह, 'नशा मुक्त पंजाब' के जरिए AAP को घेरने क... मतदान का उत्साह: पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद का सबसे अधिक भागीदारी वाला चुनाव देखा गया, जहाँ दोनों... Vaishali News: पुलिस की वर्दी पहन चौकीदार के बेटे ने बनाई रील, थाने की जीप का भी किया इस्तेमाल; पुलि... Udaipur Crime: बहन की मौत का बदला! जीजा को घर से अगवा कर जंगल ले गया साला, पत्थरों से सिर कुचलकर की ... सीमांचल में भारत-नेपाल रिश्तों को नई पहचान: भारतीय पुरुषों से ब्याही नेपाली महिलाओं को मिलेगी नागरिक... West Bengal Election 2026: बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग; अब 4 मई को खुल... दिल्ली-NCR में आग का खतरा: ऊंची बिल्डिंग्स में 'मौत का साया', फायर विभाग के संसाधन नाकाफी; आंकड़ों न... IPL 2026: बुमराह और पंड्या से बेहतर रिकॉर्ड, फिर भी शार्दुल ठाकुर को क्यों नजरअंदाज किया? कप्तान के ...

Road Accident: थाना गेट के सामने चलती बाइक बनी आग का गोला, सवारों ने कूदकर बचाई जान; देखें वीडियो

रांची/खूंटी: झारखंड के खूंटी जिला मुख्यालय में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब थाना गेट के ठीक सामने एक चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गई. देखते ही देखते हाई-स्पीड बजाज पल्सर NS 200 धू-धूकर जल उठी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह खाक हो गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि बाइक सवार युवक और पीछे बैठी महिला ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली. जिससे बड़ा हादसा टल गया.

कैसे बची जान

दरअसल, कर्रा थाना क्षेत्र के जोबे गांव निवासी अरुण कच्छप अपनी भाभी पूनम बारला के साथ भंडरा से खूंटी होते हुए घर लौट रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक थाना गेट के समीप पहुंची, इंजन के पास से अचानक लपटें निकलने लगी. शुरुआत में उन्हें इसका अहसास नहीं हुआ, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने बाइक के निचले हिस्से से आग उठती देख शोर मचाया. चेतावनी मिलते ही तुरंत बाइक रोकी और कूदकर खुद को सुरक्षित किया.

स्थानीय लोगों ने की बचाने की कोशिश

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग पेट्रोल टैंक तक पहुंच चुकी थी. जिससे लपटें और तेज हो गई. घटना थाना गेट के ठीक सामने होने के बावजूद तत्काल अग्निशमन संसाधन उपलब्ध नहीं हो सके. जिससे कुछ ही देर में बाइक जलकर राख हो गई.

इस मामले में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक में तेल का रिसाव हो रहा था. पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराने के बाद बाइक चल रही थी. तभी पेट्रोल लीक होकर साइलेंसर पर गिरा और आग लग गई. सूचना मिलते ही अग्निशमन दल को बुलाया गया. लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी.