Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rohtak News: लावारिस बच्चे को अपनाया और बना दिया अंतरराष्ट्रीय पहलवान, रोहतक के इस परिवार की हर तरफ ... Luxury Cars Burnt: कूड़े की आग में खाक हुईं करोड़ों की लग्जरी कारें, भीषण लपटें देख इलाके में मची अफ... Latehar News: लातेहार में औरंगा नदी पर बने पुल का अस्तित्व संकट में, पिलर क्षतिग्रस्त होने से आवाजाह... Road Construction Department: सीएम की अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक, कनेक्टिंग फ्लाईओवर को लेकर दिए ये... Shocking Crime: युवक की तड़पा-तड़पा कर हत्या, आखिरी सांस लेने से पहले पुलिस को बताए हमलावरों के नाम;... Jharkhand Mausam News: गर्मी से मिलेगी राहत! झारखंड के इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की चेतावन... Dhanbad DC in Rural Areas: धनबाद डीसी की दूरस्थ गांवों में 'संध्या चौपाल', ग्रामीणों की समस्याएं सुन... Summer Special Trains 2026: झारखंड के रेल यात्रियों को तोहफा, रांची और धनबाद के लिए 12 नई स्पेशल ट्र... Road Accident: थाना गेट के सामने चलती बाइक बनी आग का गोला, सवारों ने कूदकर बचाई जान; देखें वीडियो Crime in Jharkhand: दुमका में महिला की बेरहमी से हत्या, अंधविश्वास में डूबे युवक ने उतारा मौत के घाट...

Weight Loss at Home: पेट की चर्बी कम करने के लिए बेस्ट हैं ये 5 होम वर्कआउट, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

वजन कम करना आजकल हर किसी की पहली प्रोयारिटी बन गया है. अनहेल्दी खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से मोटापा समस्या बनता जा रहा है. ऐसे में एक्सरसाइज और डाइट ही 2 ऐसे तरीके हैं, जिनसे आप कैलोरी बर्न कर सकते हैं और वजन घटा सकते हैं. लेकिन कई बार लोगों के पास इतना समय नहीं हो पाता कि वो रेगुलर जिम जाकर वर्कआउट कर पाएं. अगर आपका शेड्यूल भी बिजी रहता है तो चिंता की बात नहीं है. घर पर रहकर भी आप ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं. जी हां, इसके लिए आपको किसी महंगे इक्विपमेंट या ट्रेनर की भी जरूरत नहीं है.

अच्छी बात यह है कि घर पर की जाने वाली एक्सरसाइज न सिर्फ आसान होती हैं, बल्कि इन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं ऐसी 5 आसान होम वर्कआउट एक्सरसाइज के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप तेजी से कैलोरी बर्न कर सकते हैं और जल्दी ही अपना वजन कम कर सकते हैं.

बर्पीज (Burpees) करें

यह फुल बॉडी एक्सरसाइज है जो तेजी से कैलोरी बर्न करती है. इसे करने के लिए खड़े होकर स्क्वैट करें, फिर हाथ जमीन पर रखकर पैरों को पीछे ले जाएं, पुश-अप करें और वापस कूदकर खड़े हो जाएं.इसके आपको 10-12 रेप्स के 3 सेट करने हैं. तेजी से फैट बर्न करता है और स्टैमिना बढ़ाने में काफी मददगार है.

जंपिंग जैक्स (Jumping Jacks)

यह आसान और असरदार कार्डियो एक्सरसाइज है. इसमें कूदते हुए हाथ और पैर फैलाएं और फिर वापस सामान्य स्थिति में आएं. इसके आपको 30 से 45 सेकंड के 3 से 4 सेट करने हैं. ये एक्सरसाइज हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और कैलोरी तेजी से बर्न करने में भी मददगार है.

माउंटेन क्लाइंबर (Mountain Climbers)

माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज कोर और कार्डियो दोनों के लिए बेहतरीन होती है. इसमें प्लैंक पोजीशन में आकर एक-एक करके घुटनों को छाती की ओर तेजी से लाएं. ये पेट की चर्बी कम करने और स्टैमिना बढ़ाने में मददगार. आपको इसके 30 सेकंड के 3 सेट करने हैं.

हाई नीज (High Knees)

यह एक इंटेंस कार्डियो एक्सरसाइज है, जो कैलोरी बर्न करने के साथ ही वजन घटाने के में भी असरदार है. इसके लिए एक जगह खड़े होकर दौड़ने की तरह घुटनों को तेजी से ऊपर उठाएं. आपको इसके 4 सेट करने हैं. 30 से 40 सेकंड के. ये कैलोरी बर्न करने के साथ ही दिल को मजबूत बनाने में भी मददगार है.

स्क्वैट जंप (Squat Jump)

यह स्क्वैट का एडवांस वर्जन है, जो ज्यादा कैलोरी बर्न करता है. इसमें स्क्वैट पोजीशन में जाएं और फिर जोर से ऊपर कूदें, वापस स्क्वैट में आएं. इससे पैरों की ताकत बढ़ती है और फैट बर्न तेजी से होता है. इसके आपको 10-12 रेप्स के 3 सेट करने हैं.