Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Agriculture Update: सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों ... Kawardha News: रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे कवर्धा कलेक्टर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य ... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा; 17 से 25 मई तक भक्ति के रंग म... Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज, कल और परसों कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया ... Indore News: इंदौर में महंगाई की मार! छप्पन दुकान का स्वाद होगा महंगा और सराफा की मिठास पड़ेगी फीकी Damoh News: दमोह के हटा अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट; वीडियो बनाने पर शुरू हु... Mhow Crime News: महू के 'अंधे कत्ल' का खुलासा; पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते पति ने की थी युवक की हत... Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़... Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पह... Jabalpur Cruise Accident: 'बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया'; जबलपुर हादसे की रूह कंपा द...

‘मैंने कांड कर दिया है, अब मरने वाला हूं…’, IRS की बेटी का कत्ल कर राहुल ने किसे किया था आखिरी फोन? रोंगटे खड़े कर देगा खुलासा

दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में IRS अधिकारी की बेटी की नृशंस हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. वारदात को अंजाम देकर घर से भागते हुए आरोपी राहुल मीणा ने सबसे पहले अपने भाई को फोन किया था. CCTV फुटेज में फोन पर बात करते हुए भाग रहे राहुल ने घबराते हुए अपने भाई से कहा- मैंने दिल्ली में कांड कर दिया है, अब पुलिस मुझे पकड़ लेगी… मैं अब मरने वाला हूं.

पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल मीणा ने महज कुछ ही घंटों के भीतर दो अलग-अलग राज्यों में जघन्य अपराधों को अंजाम दिया. मंगलवार रात 10:30 बजे राहुल सबसे पहले अलवर में एक पड़ोसी (दोस्त) के घर में घुसा. वहां उसने दोस्त की पत्नी के साथ मारपीट की और कथित तौर पर उसका बलात्कार किया. पूछताछ में उसने वहां जाने की बात तो मानी, लेकिन रेप के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह सिर्फ अपना मोबाइल लेने गया था.

बुधवार सुबह 6:30 बजे अलवर से करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर वह दिल्ली के कैलाश हिल्स पहुंचा. सुबह करीब 6:39 बजे, जब अधिकारी और उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक पर थे, राहुल उनके घर में दाखिल हुआ और उनकी बेटी की हत्या कर दी.

पुलिस जांच और साक्ष्य

पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में राहुल फोन पर बात करते हुए भागता दिख रहा है, जिससे उसकी लोकेशन और इरादों का पता चला. आरोपी और पीड़िता दोनों के मोबाइल फोन फिलहाल गायब हैं. पुलिस का मानना है कि इन फोन की बरामदगी से कई और राज खुल सकते हैं. अपने भाई से बात करते हुए राहुल के मन में पुलिस की गिरफ्तारी और कानूनी अंजाम का गहरा डर साफ झलक रहा था.