Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sanjay Barwasni Protest: सोनीपत में जिला पार्षद का प्रदर्शन; अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे... HTET 2025 Application Correction: हरियाणा TET परीक्षा आवेदन में सुधार का मौका; 25 जून तक करें त्रुटि... Namo Bharat Corridor Haryana: हरियाणा की नई मेट्रो और नमो भारत परियोजनाओं को मिली मंजूरी; 33,000 करो... Chandigarh Education Department News: शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत; CCL प्रक्रिया हुई सरल... HBSE 10th Result Update: री-चेकिंग ने बदली किस्मत; हरियाणा बोर्ड की नई टॉपर बनी दिपांशी जैन, हासिल क... Hisar Toll Plaza Murder: हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर सनसनी; टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद में मैनेजर की गाड... India's First Hydrogen Train: 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जींद-सो... Haryana Pension News: पेंशनधारकों के लिए चेतावनी; 30 दिनों में जन्म तिथि सत्यापित न कराई तो रुक जाएग... Ambala News: मानसून से पहले अंबाला कपड़ा मार्केट में नगर निगम का 'पीला पंजा'; अतिक्रमण हटाने का बड़ा ... राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का असर अब निकल रहा है

गुवाहाटी में खुले नाले में महिला डूबी

प्रशासन की लापरवाही ने ले ली निर्दोष की जान

  • बारिश के दौरान भी खुला था नाला

  • इंफाल में झड़प के बाद 21 गिरफ्तार

  • सीआरपीएफ के तीन जवान हुए घायल

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी: गुवाहाटी में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के हाटीगांव, अनिल नगर और मालीगांव जैसे कई प्रमुख इलाके जलमग्न हैं, जिससे सड़कों और नालों का अंतर समाप्त हो गया है। इसी बीच, मालीगांव में एक हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ पायल नाथ नामक महिला सड़क पर खुले एक नाले में गिरकर बह गईं। लगभग चार घंटे के तलाशी अभियान के बाद उनका शव बरामद हुआ। इस घटना से स्थानीय निवासियों में प्रशासन की लापरवाही के प्रति भारी आक्रोश है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने 20 अप्रैल को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है और नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी है।

मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में हिंसा और झड़प के आरोप में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। बिष्णुपुर में हुए धमाके, जिसमें दो बच्चों की मौत हुई थी, के विरोध में हजारों लोगों ने मीरा रैलियां निकालीं। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों की आड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी, पेट्रोल बम और गुलेल से हमला किया, जिसमें सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, कई प्रदर्शनकारी नशे की हालत में थे और कुछ लोग भीड़ को हथियार सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पवन खेड़ा ने मांगी अग्रिम जमानत

राजनीतिक मोर्चे पर, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुवाहाटी हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ लगाए गए आरोपों के संबंध में खेड़ा पर मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। कोर्ट ने इस अर्जी को सुनवाई के लिए रजिस्टर कर लिया है।