Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एक्जिट पोल से रूस समर्थक सरकार की जीत के संकेत यूरोपीय संघ का मोस्ट वांटेड हंगरी का ड्रग तस्कर गिरफ्तार वैश्विक उथल-पुथल और भारत की बदलती स्थिति Hajj Yatra 2026 New Rules: हज के दौरान रील बनाई तो लगेगा भारी जुर्माना, होटल में खाना बनाने पर भी रो... Bhilai Road Accident: भिलाई के नेहरू नगर चौक पर बेकाबू होकर पलटी जीप, हादसे में 1 की मौत और 2 गंभीर ... भारी पड़ा 'बादाम' का शौक! वीडियो वायरल होते ही एक्शन में प्रशासन, संपदा अधिकारी LP बंजारे और पुन्नम ब... NH 43 Road Accident: जमगहना मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत; गंभीर घायल रायपुर रेफर Jaggi Murder Case: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी की याचिका पर 23 अप्रैल को SC में सुनवाई, क्या सरेंड... Jammu Bus Accident: जम्मू हादसे की इनसाइड स्टोरी, बस के पहले से थे 8 चालान, ओवरस्पीड और खतरनाक मोड़ ... Share Market Today: होर्मुज संकट से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी ने गंवाई पूरी बढ़त; ...

“SDOP तेरे डैडी की नहीं है…” करैरा विधायक प्रीतम लोधी का पुलिस अधिकारी पर फूटा गुस्सा! वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

शिवपुरी: पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के एक बार फिर बिगड़े बोल सामने आए हैं. आरोप है कि, उन्होंने अपने बेटे के पक्ष में बयान जारी करते हुए करेरा एसडीओपी को सरेआम धमकाया है. मामला उस वक्त सामने आया जब कानूनी कार्रवाई के लिए प्रीतम सिंह लोधी के बेटे को करैरा एसडीओपी ने थाने बुलवाकर सख्त चेतावनी और हिदायत देकर चालान काटा था. उसे घटनास्थल ले जाकर मामले की छानबीन की थी. बताया गया है कि प्रीतम सिंह लोधी ने एक पत्रकार से बात करते हुए कहा है कि, ”एसडीओपी तेरे डैडी की नहीं है करैरा, मेरा बेटा यहां आएगा भी घूमेगा भी और चुनाव भी लड़ेगा. अगर दम है तो रोक कर दिखा.”

मामला कानून और कानून के पदाधिकारी को खुलेआम चुनौती देने का है. यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी वह कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को इसी तरह धमका चुके हैं. खुद प्रीतम सिंह लोधी के खिलाफ मध्य प्रदेश के कई थानों में अपराध पंजीबद्ध हैं. उनके खिलाफ कई मुकदमें विचारधीन हैं. ऐसे में उनका यह बयान उनके लिए नई मुश्किल खड़ी कर सकता है. क्योंकि अपने बयान में प्रीतम सिंह लोधी साफ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, ”हमारा इतिहास पता कर लेना और अपनी औकात में रहना.”

शिवपुरी के पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ पर आरोप लगाते हुए वीडियो जारी किया. बेटे दिनेश लोधी के थार एक्सीडेंट मामले में पूछताछ और करैरा में न दिखने की बात पर प्रीतम लोधी ने करैरा SDOP के लिए कहा ‘करैरा तेरे डैडी का नहीं है.’ इस मामले करैरा SDOP आयुष जाखड़ ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि, ”केवल नियमानुसार पूछताछ, ब्लैक फिल्म-हूटर पर चालान और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई.”

पुलिस को कानून का पाठ सिखाने लगे विधायक
रविवार देर शाम जारी वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी एसडीओपी करैरा पर भड़कते नजर आए. बेटे को करैरा में न दिखने की बात पर उन्होंने कहा “‘करैरा तेरे डैडी का नहीं है. बेटा करैरा आएगा भी और चुनाव भी लड़ेगा अगर तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना और हमारा इतिहास पता कर लेना औकात में रहना.” विधायक ने कहा कि, ”कानून के दायरे में रहकर एसडीओपी काम करें वरना खैर नहीं, कानून हमें भी आता है.” विधायक ने आरोप लगाया कि, ”बेटे की दुर्घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया, जबकि पहले कई मामलों में पूछताछ नहीं हुई.”

पुलिस ने ब्लैक फिल्म-हूटर पर काटा था चालान
शनिवार को कोर्ट के आदेश के बाद दिनेश लोधी करैरा थाने पहुंचा था. यहां एसडीओपी आयुष जाखड़ और थाना प्रभारी विनोद छावई ने उससे एक्सीडेंट पर पूछताछ की. जांच में थार पर हूटर और शीशों पर काली फिल्म मिली. पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट में चालान कर वाहन सुपुर्द किया. विधायक ने कहा कि, ”उन्होंने ही एसडीओपी से कहकर बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी और बावजूद इसके पुलिस वाले मेरे बेटे को ही करैरा में ना दिखने की धमकी दे रहे हैं.”

क्या था पूरा मामला
16 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे संजय परिहार अपने साथियों के साथ बाइक से करैरा जा रहे थे. आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी पैदल थीं. पीछे से आई थार ने पहले महिलाओं और फिर बाइक को टक्कर मारी. हादसे में 5 लोग घायल हुए थे. पुलिस ने दिनेश लोधी पर एफआईआर दर्ज कर थार जब्त की थी और कल इसी मामले में पूछताछ के लिए एसडीओपी करैरा ने विधायक के बेटे दिनेश लोधी को थाने बुलवाया. उसे चेतावनी देते हुए लाइसेंस निरस्त कर कानूनी कार्रवाई की. इस पर पिता भड़क गए और यह बयान सामने आया. बताना जरूरी है कि पिछले दिनों पिछोर विधानस