Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP POCSO Cases: मध्य प्रदेश में न्याय की सुस्त रफ्तार, पॉक्सो ट्रायल में लग रहे 380 दिन; 10 हजार से ... MP Police New Rules: मध्य प्रदेश में अब पुलिस नहीं कर पाएगी मनमानी, गिरफ्तारी का लिखित आधार देना अनि... Guna Railway Update: अंडरब्रिज में पानी भरते ही बज उठेगा अलार्म, गुना में रेलवे का हाईटेक प्रयोग; CC... जमानत पर छूटे अपहरण के आरोपी की बेरहमी से हत्या, पीड़िता के परिवार ने फोड़ डाली आंखें; कुएं में फेंक... Ujjain News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खुशी में महिलाओं का 'चौका-छक्का', उज्जैन में आयोजित हुई अनोख... MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 43 डिग्री के साथ नर्मदापुरम सबसे गर्म, भीषण गर्मी के कारण बदला स्क... MP Road Revolution: नर्मदापुरम से खुलेगा दिल्ली-मुंबई का सीधा रास्ता, मध्य प्रदेश में सड़क क्रांति स... MP News: मध्यप्रदेश में अब नहीं जलेगी पराली, मल्चर मशीन से खाद बनेगी फसल के अवशेष; जानें कैसे बढ़ेगी ... Dewas: देवास में अचानक हथौड़ा लेकर क्यों दौड़े कलेक्टर ऋषव गुप्ता? सामने आई इसके पीछे की ये दिलचस्प ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी का टॉर्चर, दोपहर 12 से 3 बजे तक 'नो गो जोन' घोषित; भट्टी की...

विराट कोहली के एक ‘Like’ ने मचाई खलबली! जानें कौन हैं जर्मन ब्यूटी लिजलाज, जिनकी तस्वीरों के दीवाने हुए किंग कोहली के फैंस

Virat Kohli and German influencer Lizzlazz: क्रिकेट के किंग विराट कोहली मैदान पर तो कमाल दिखा रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर भी उनकी एक्टिविटी फैंस को बार-बार हैरान कर देती है. पिछले साल एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक ग्लैमरस फोटो पर उनके अकाउंट से लाइक होने की खबर वायरल हो गई थी. उस समय फोटो का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया था और फैंस के बीच काफी चर्चा हुई थी. तब विराट ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि फीड साफ करते समय एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया था. अब ऐसी ही घटना एक बार फिर देखने को मिली है.

फिर विवाद में विराट कोहली का इंस्टाग्राम लाइक

हाल ही में विराट ने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलाज (LizLaz) की एक पुरानी इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक कर दिया है. यह लाइक देखते ही फैंस ने मीम्स और जोक्स की बौछार कर दी है. लिजलाज का इंस्टाग्राम हैंडल lizlaz_tv है और वह विराट कोहली की बड़ी फैन हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलकर बताया था कि विराट उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं और वह खुद को उनकी डिवोटेड फैन मानती हैं. कुछ रील्स में तो उन्होंने आरसीबी जर्सी भी पहनी हुई है. इसी इन्फ्लुएंसर ने 30 जनवरी को एक फोटो पोस्ट की थी, जिस पर विराट का लाइक नजर आया है. हैरानी की बात यह है कि विराट उनको फॉलो नहीं करते, फिर भी यह इंटरैक्शन

रजिस्टर हो गया है.

फैंस ने तुरंत इसे पिछले साल की घटना से जोड़ दिया है, जब विराट ने अवनीत कौर की पोस्ट को अनजाने में लाइक कर लिया था. इस घटना पर अब सोशल मीडिया पर फैंस ने मजेदार रिएक्शन्स पोस्ट किए हैं. एक फैंस ने लिखा, ‘अब एल्गोरिदम का एक और पैराग्राफ लोड हो रहा है.’ वहीं, कुछ ने तो मजाक में कहा कि विराट भाई अब भी लड़कियों की फोटोज लाइक कर रहे हैं, अनुष्का को बताओ. अभी यह साफ नहीं है कि यह लाइक जानबूझकर किया गया है या फिर एल्गोरिदम की गलती से हो गया है, लेकिन इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

कौन हैं जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलाज?

लिजलाज (LizLaz) एक जर्मन सोशल मीडिया क्रिएटर, ट्रैवल व्लॉगर, फूडी और सिंगर हैं. उनका साउथ अफ्रीका से भी खास कनेक्शन है. वह खास रूप से ट्रैवल और कल्चर व्लॉग्स बनाती हैं. भारत में उनकी खास फैन फॉलोइंग है क्योंकि वह भारतीय संस्कृति, स्ट्रीट फूड, शहरों (जैसे मुंबई, बेंगलुरु, गोवा, दिल्ली, हरियाणा) और लोगों से जुड़े अनुभवों को दिखाती हैं. यही वजह है कि भारत में वह धीरे-धीरे कई लोगों के दिल जीत रही हैं. उन्होंने भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, कोरिया, वियतनाम, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड, मालदीव जैसे कई देशों की यात्राएं की हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.