Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Surguja News: रामगढ़ पर्वत बचाने के आंदोलन में कूदा 'जनजातीय सुरक्षा मंच'; गणेश राम भगत ने बताया इसे... World Blood Donor Day: कोरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन; कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने खुद रक्तदान कर पे... Durg Road Accident: नेशनल हाईवे-53 पर तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर; बाइक सवार युवक की जलकर दर्दनाक मौत Vijay Sharma Press Conference: दुर्ग में बोले डिप्टी सीएम विजय शर्मा; बस्तर की तर्ज पर दुर्ग संभाग म... Cyber Fraud in Raipur: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप हैक; ठगों ने नाम का इस्तेमाल कर ... Dhamtari Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश; 8 आरोपी गिरफ्ता... Hazaribagh Road Accident: चरही घाटी में पलटा कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक; केबिन में फंसे चालक को घंटों ... PM Modi 12 Years: बीजेपी ने मनाई 'प्रगतिपथ यात्रा'; रांची में नित्यानंद राय ने गिनाईं केंद्र सरकार क... चुनावी मौसम का हथियार बन गयी केंद्रीय एजेंसियां Palamu News: रेड कॉरिडोर अब 'ग्रीन ग्रोथ जोन' बन रहा है; सांसद विष्णुदयाल राम ने गिनाईं केंद्र सरकार...

Ujjain Crime: उज्जैन में हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला, दो युवक भी झुलसे; इलाके में भारी तनाव

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश रौनक गुर्जर के घर पर कुछ युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान फायरिंग किए जाने की भी बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गैंगवार के चलते बुंदेला गैंग के लाेगों ने आग लगाई है।

आग लगाने की वारदात की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। जिसमें दो युवकों के कपड़ों में भी आग लगी है। हालांकि वह अस्पताल नहीं पहुंचे हैं।

हिस्ट्रीशीटर बदमाश रौनक गुर्जर का मकान है

चिमनगंज पुलिस जांच में जुटी है। ढांचा भवन में हिस्ट्रीशीटर बदमाश रौनक गुर्जर का मकान है। जहां 11 अप्रैल की रात को कुछ युवक पहुंचे थे। युवकों के हाथ में चाकू नजर आ रहे थे। इसके बाद दो युवकों ने बोतल से गुर्जर के मकान पर पेट्रोल डाला और तीसरे युवक नें माचिस जलाकर फेंक दी थी, जिससे आग लग गई।

दो युवकों के कपड़ों में भी लगी आग, भागते नजर आए

हालांकि मकान पर लोहे का दरवाजा लगा हुआ था। जिससे आग कुछ ही देर में बुझ गई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दर्ज हो गया। इसमें दो युवकों के कपड़ों में भी आग लगने के बाद वह भागते हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि दोनों किसी अस्पताल में उपचार करवाने नहीं पहुंचे थे। चिमनगंज पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आग लगाने वालों की तलाश में जुटी है।

बुंदेला गैंग से चल रही रंजिश

जांच में पुलिस को पता चला है कि हिस्ट्रीशीटर रौनक गुर्जर की सालों से जीतू बुंदेला से रंजिश चल रही है। बुंदेला वर्तमान में जेल में बंद है। उसके पुत्र यशवेंद्र उर्फ छब्बू बुंदेला ने अपने साथियों के साथ मिलकर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

चौकीदार ने शराब पीने से रोका तो कर दी पिटाई

उधर, जंतर-मंतर मार्ग स्थित पीएचई के प्लांट पर रविवार रात को तीन लोग शराब पीने पहुंचे थे। जहां चौकीदार ने तीनों को शराब पीने से रोका और उन्हें वहां से जाने को कहा। इसे लेकर चौकीदार के साथ मारपीट की गई है। घायल को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि मोनू पुत्र मोहन पटेल निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर आगर रोड पीएचई में पदस्थ है। मोनू जंतर-मंतर मार्ग स्थित पीएचई के फिल्टर प्लांट पर चौकीदारी करता है। रविवार रात को वह ड्यूटी पर था। उसी दौरान रात करीब एक बजेतीन युवक प्लांट में आ गए और वहां शराब पीने लगे थे।

मोनू ने तीनों को वहां से जाने के लिए कहा तो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर गड्डे में पटक दिया और भाग निकले। मारपीट में मोनू के हाथ में चोट लगी है।