Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramgarh Encounter: रामगढ़ में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़! राहुल दुबे गैंग के सनी सिंह को लगी ... पलामू में छोटे भाई ने बड़े भाई को टांगी से काट डाला, शराब के नशे में हुआ विवाद Jharkhand Home Guard Recruitment: होम गार्ड भर्ती की प्रक्रिया आज से शुरू! 15,000 अभ्यर्थी दिखाएंगे ... Dhanbad Coal Mafia: धनबाद में कोयला तस्करों का दुस्साहस! स्पेशल ब्रांच के SI और उनकी पत्नी को सरेराह... Palamu News: पलामू के घने जंगल में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी; आत्महत्या या हत्या? जांच... Assam Election News: 'आदिवासियों का न्याय राजनीति से ऊपर'—टिनखोंग में गरजे हेमंत सोरेन, चाय बागान मज... Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम! बारिश और वज्रपात की चेतावनी, जारी हुआ... Dhanbad News: धनबाद पहुंचे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के पोते, युवाओं को दिया देशभक्ति का मूलमंत्र Ramgarh Steel Plant Blast: रामगढ़ के इस्पात प्लांट में भीषण ब्लास्ट! 9 मजदूर बुरी तरह झुलसे, 7 की हा... Saranda Forest Blast: सारंडा के जंगलों में बड़ा IED ब्लास्ट! CRPF जवान घायल, नक्सलियों के खिलाफ सर्च...

Bhopal Crime: भोपाल में समझाने गए दो छात्रों को बदमाशों ने मारी गोली! शराब पार्टी का कर रहे थे विरोध

भोपाल। सेज यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों में शनिवार-रविवार रात फ्लैट में पार्टी करने को लेकर विवाद हो गया। छात्रों के एक गुट पार्टी कर रहा है। इससे परेशान होकर दूसरे गुट ने आपत्ति जताई, तो वे भड़क उठे। पार्टी छोड़कर बदमाश तीसरी मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गए। छात्रों के एक बाहरी दोस्त ने अपनी पिस्टल से दो छात्रों पर गोलियां दाग दीं।

एक गोली फार्मेसी के छात्र वासु गुप्ता के कंधे के नीचे लगी। दूसरी गोली बीटेक छात्र अंशुतेज पाटिल के पेट में लगी। दोनों छात्रों के साथी उन्हें लेकर वहां से भागने लगे, तो एक बार फिर आरोपी ने हवाई फायरिंग कर डराया। सूचना मिलने पर कटाराहिल्स पुलिस पहुंची। तब तक फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी और उसके दोनों साथी फरार हो गए। कटाराहिल्स थाने में तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया है।

ये है पूरा मामला

  • सेज यूनिवर्सिटी में फॉरेंसिक साइंस के छात्र 23 वर्षीय हेमंत शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह कटारा हिल्स स्थित सेज सन सिटी में रहता है। शनिवार रात को अपने दोस्त और कॉलेज में फार्मेसी छात्र वासु गुप्ता के साथ ढाबे से खाना खाकर कॉलोनी में लौटा था। दोनों कॉलोनी के अपार्टमेंट की पार्किंग के पास टहल रहे थे।
  • उसी बिल्डिंग में तीसरे फ्लोर पर यूनिवर्सिटी के छात्र अनिकेत शर्मा और ओम तिवारी के फ्लैट पर पार्टी हो रही थी। उनके फ्लैट में करीब 10 अन्य छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे। रात करीब 12:45 बजे वे पार्टी करते हुए उपद्रव कर रहे थे। उसी बिल्डिंग में रहने वाले छात्र हरीश दुबे, अंशुतेज पाटिल और सुंधाशु साहू ने उपद्रव मचाने को लेकर आपत्ति जताई।

  • फ्लैट के बाहर खड़ी एक युवती से कुछ कहा तो दोनों गुटों के बीच कुछ कहासुनी हुई। थोड़ी देर बाद हरीश और अंशुतेज नीचे आए। इस दौरान पार्टी कर रहे अन्य लोगों को विवाद की बात पता चली। अनिकेत, ओम और उनका दोस्त सुधांशु सिंह भी नीचे ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गए।
  • सुधांशु ने अनिकेत से पूछा कि कौन विवाद कर रहा था। अनिकेत ने सुधांशु साहू समझकर वासु गुप्ता की तरफ इशारा किया, जो कि झगड़े में था ही नहीं। सुधांशु सिंह ने तुरंत पिस्टल निकाली और उस पर फायर कर दिया। गोली सीधे वासु के बाएं कंधे के नीचे और सीने के ऊपरी हिस्से में जाकर लगी, जिससे वह गिर पड़ा। 30 सैकेंड के भीतर सुधांशु ने दूसरा फायर अंशुतेज पाटिल पर किया। गोली उसके पेट में जाकर लगी। उनके साथी हेमंत और हरीश उन्हें लेकर जाने लगे। आरोपी सुधांशु ने दूसरा फायर भी कर दिया।

तीनों आरोपियों की कर रहे तलाश

कटाराहिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत कॉलोनी में पहुंची। आरोपी तब तक वहां से भाग चुके थे। पार्टी कर रहे अन्य युवकों से पूछताछ की गई है। मुख्य आरोपी एलएनसीटी यूनिवर्सिटी का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस की टीमें तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।