Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा... Rajgarh Car Accident News: राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित स्विफ्ट कार तालाब में गिरी, 5 लोगो...

Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमीन पर पटका

इंदौर। नेग मांगने आए किन्नरों ने बुधवार को जमकर आतंक मचाया। 51 हजार रुपये न देने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी और वृद्धा के बाल पकड़ लिए। डरी-सहमी बच्चे की मां रूम में बंद हुई तो किन्नरों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की। रविवार शाम को रहवासियों ने पुलिस अफसरों को बुलाकर बैठक ली तो किन्नर गुरु ने माफी मांगी।

पूरा वाकया तुलसीनगर के ए-सेक्टर (सरस्वती माता मंदिर के पास) का है। आशीष दुबे (बैंक मैनेजर) के घर आठ माह पूर्व बेटा हुआ था। सुबह करीब 11:30 बजे सात किन्नर घर पहुंचे और 51 हजार रुपये का नेग मांगा। उस वक्त आशीष की मां और पत्नी ही घर पर थीं। आशीष के अनुसार मां ने बगैर बहस किए 5100 रुपये दिए, मगर किन्नर अड़ गए और अश्लीलता करने लगे। मां ने 11 हजार रुपये देने चाहे, पर किन्नर तो अंदर ही आ गए।