Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... सब बिक रहा है तो यूपीआई कब तक फ्री रहेगा घर वापस जा रहे इंसान को निगल गया अजगर, "राष्ट्रीय खबर" की रिपोर्ट, देखें वीडियो कर्नाटक में एसआईआर की खामियों की तरफ चर्चा प्रारंभ हुई

Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार संहिता लागू, गड़बड़ी पर ₹1 लाख जुर्माना

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सरकारी जमीन और दूसरी सरकारी संपत्तियों का मूल्य तय करने वाले पैनलबद्ध मूल्यांकनकर्ताओं (Valuers) के लिए नई आचार संहिता लागू कर दी है। इसका उद्देश्य जमीन का सही, निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन सुनिश्चित करना है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या पक्षपात की गुंजाइश न रहे। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि यदि कोई मूल्यांकनकर्ता नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे पैनल से हटाया जा सकता है। इसके अलावा उसकी फीस जब्त की जा सकती है और उस पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

📜 काम शुरू करने से पहले देना होगा ‘कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट’ का घोषणा पत्र, कानूनों का पालन अनिवार्य

नई व्यवस्था के तहत हर मूल्यांकनकर्ता को काम शुरू करने से पहले यह लिखित रूप से बताना होगा कि उसका उस जमीन या संबंधित व्यक्ति से किसी तरह का हितों का टकराव (Conflict of Interest) नहीं है। साथ ही उसे जमीन के मूल्यांकन से जुड़े सभी केंद्रीय और राज्य सरकार के कानूनों और नियमों का पालन करना होगा।

⚠️ गलत रिपोर्ट और भ्रामक बिल लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, सेबी-आरबीआई से ब्लैकलिस्ट होने पर स्वतः रद्द होगा पैनल

सरकार ने यह भी साफ किया है कि जानबूझकर जमीन का कम या ज्यादा मूल्य बताना, गलत या भ्रामक रिपोर्ट तैयार करना, फर्जी बिल लगाना, समय पर रिपोर्ट जमा न करना या सरकारी अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करना गंभीर उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी मूल्यांकनकर्ता का पंजीकरण सेबी (SEBI), आरबीआई (RBI), आयकर विभाग, एसबीआई या किसी अन्य संबंधित नियामक संस्था द्वारा रद्द या निलंबित कर दिया जाता है, तो उसे स्वतः ही सरकारी पैनल से भी हटा दिया जाएगा।

🏛️ शिकायतों की जांच के लिए बनी पारदर्शी व्यवस्था, जानें कौन होते हैं पैनलबद्ध मूल्यांकनकर्ता

सरकार ने शिकायतों की जांच के लिए भी व्यवस्था बनाई है। शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस नई नीति से जमीन और सरकारी संपत्तियों के मूल्यांकन में पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों का भरोसा मजबूत होगा।

बता दें कि पैनलबद्ध मूल्यांकनकर्ता वे विशेषज्ञ होते हैं जिन्हें सरकार या कोई सरकारी संस्था अधिकृत करती है। इनका मुख्य काम किसी जमीन, भवन या दूसरी संपत्ति की वास्तविक बाजार कीमत (Market Value) का सटीक आकलन करना होता है।