Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
डेन्यूब नदी में मौसम की मार से प्राचीन अवशेष दिखने लगे हैं ग्वाटेमाला का फुएगो ज्वालामुखी फिर से सक्रिय यमन के तट के करीब भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला अमेरिका के बाद कनाडा के पश्चिम में भी दावानल का कहर दक्षिण अफ्रीका में हरित ऊर्जा के लिए लिथियम खनन का काम तेज मठ में भूस्खलन से कम से कम 14 लोगों की मौत इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ...

पूर्व विधायक के पुत्र की संदिग्ध मृत्यु, हत्या की आशंका

ग्रामीणों ने पहले दूर से सिर्फ जलती हुई कार देखा था

  • एसयूवी कार जलकर खाक हो गयी

  • अंदर का शव भी झुलसा हुआ पाया

  • शायद मारने के बाद कार जलाया

राष्ट्रीय खबर

बेंगलुरुः कर्नाटक के धारवाड़ जिले से एक बेहद सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। बेलगावी जिले के एक पूर्व विधायक के बेटे का शव मंगलवार दोपहर को धारवाड़ तालुक के रामापुर गांव के पास एक जली हुई कार के भीतर पूरी तरह झुलसी हुई अवस्था में पाया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर पैदा कर दी है।

पुलिस से प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बेलगावी के पूर्व विधायक के पुत्र के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर को स्थानीय ग्रामीणों ने रामापुर गांव के बाहरी इलाके में एक सुनसान जगह पर कार से धुआं उठते देखा। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एक सयूवी कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी और उसके भीतर एक व्यक्ति का शव बुरी तरह झुलसा हुआ था। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही धारवाड़ ग्रामीण पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल के आसपास के हालात को देखते हुए पुलिस को इस मामले में गहरी साजिश और हत्या की आशंका नजर आ रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से कार जली है और शव की स्थिति है, उससे यह केवल एक सामान्य दुर्घटना नहीं लगती। आशंका जताई जा रही है कि पहले व्यक्ति की हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के उद्देश्य से कार सहित शव को आग के हवाले कर दिया गया।

धारवाड़ के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अब मृतक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और रामापुर गांव की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय उनके साथ और कौन मौजूद था।