Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...

Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला; पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक ही घर के 2 चिराग बुझा दिए। मंगलवार की सुबह फतेहाबाद के जाखल के रहने वाले जिंदल परिवार के लिए काल बनकर आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक भाई विशाल (30) और हिमांशु (25) हैं। दोनों ही दिड़बा मंडी में एक शादी में गए थे। बाद में वे कार में घर लौट रहे थे तभी एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे पंजाब में संगरूर जिले के मूनक में बंगा गांव के पास हुआ जहां बिजली ग्रिड के पास दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर की आवाज इतनी भयानक थी कि आसपास के लोग डर गए।

हादसे के बाद जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों भाई लहूलुहान अवस्था में बेसुध पड़े थे और 4 लोग घायल हो गए। दोनों को जब अस्पताल ले जाया गया तो इससे पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।