Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सरकारी फाइलों और दस्तावेज बाहर नहीं जाएः मुख्य सचिव पुडुचेरी चुनाव में एन रंगास्वामी का करिश्मा बरकरार Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... देश में वामपंथी आंदोलन का अंति किला भी ढह गया जेपी एसोसियेट्स को लेकर अडानी का प्रस्ताव बरकार Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी अभिनेता से विजेता बने विजय को दी बधाई Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान

Bhopal BMC Budget 2026: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट, सीवेज टैक्स में भारी बढ़ोतरी; ₹10 हजार तक मासिक शुल्क से मचा हड़कंप

भोपाल। महापौर मालती राय ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 3,938 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें शहरवासियों को अब नए कनेक्शन के लिए अधिक खर्च करना होगा। सभी को मेंटेनेंस चार्ज भी देना होगा। यह चार्ज सीवेज टैक्स के रूप में अतिरिक्त रहेगा। हालांकि प्रापर्टी और जल कर में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है।

शहरवासियों को अब नए सीवेज कनेक्शन के लिए अलग-अलग श्रेणियों में अलग-अलग चार्ज का भुगतान करना होगा। हर माह मेंटेनेंस चार्ज भी देना होगा। आवासीय सीवेज कनेक्शन के मेंटेनेंस के लिए 100 रुपये से 200 रुपये हर माह तक भुगतान करना होगा। व्यावसायिक कनेक्शन भी अलग-अलग श्रेणियों में दिए जाएंगे।