Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ओरछा में MP BJP प्रदेश कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक: निकाय चुनाव, विकसित भारत 2047 और Gen-Z पर महामंथ... शहडोल में मूसलाधार बारिश से उफान पर सोन नदी: लबालब हुआ बाणसागर डैम, खोले गए 6 गेट; 4 जिलों में अलर्ट सड़क नहीं तो खाट बनी सहारा; धार के कोठिडा में पहाड़ी से कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंचाया एक्सीडेंट का ... ओरछा में BJP प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू: संगठन की मजबूती और Gen-Z पर मंथन जश्न-ए-आजादी में उलेमाओं का किरदार: भोपाल में 15 वर्षों से आयोजित हो रहा विशेष पखवाड़ा राहुल गांधी का इंदौर दौरा; नेहरू स्टेडियम में लाइव कंसर्ट और छात्र संवाद की तैयारी, जीतू पटवारी ने स... सावन में महाकाल लोक ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड; 2026 में पहुंचे 1.57 करोड़ श्रद्धालु, नागचंद्रेश्वर... रतलाम में खाद के बोरे से निकले ₹73 लाख कैश: नोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीनें, आरोपी मिजान खान गिर... बालाघाट: सेरेब्रल मलेरिया से 10 साल की काजल की मौत, झोलाछाप के इलाज से 2 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम आगर मालवा में भीषण हादसा: इंदौर-कोटा हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने गायों को रौंदा; 4 की मौत, आक्रोशित ग्रा...

थावे मंदिर में ‘प्रसाद’ के नाम पर गुंडागर्दी! दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को लाठियों से पीटा; “हमसे ही खरीदो वरना…” की धमकी के बाद बवाल

बिहार के गोपालगंज जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां प्रमुख सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई है. बताया जा रहा है कि नवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालुओं से जबरन प्रसाद खरीदने का दबाव बनाया गया. जिसको लेकर के विवाद हुआ और कुछ दुकानदारों ने श्रद्धालुओं के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की. इस घटना में कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं. इनमें एक महिला और एक डॉक्टर भी शामिल है.

अब इस घटना के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम और सीडीपीओ को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. थावे दुर्गा मंदिर की गिनती राज्य के प्रमुख सिद्ध पीठ में होती है और इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए देश भर के अलावा नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं.

घटना में घायल श्रद्धालु डॉक्टर नीतिश कुमार और बृजेश कुशवाहा ने बताया कि वह पड़ोस के सिवान जिले के महाराजगंज से नवरात्रि पर पूजा करने आए थे. मंदिर परिसर में दुकानदारों के द्वारा जबरन प्रसाद थमाया जा रहा था. जिसे उन्होंने लेने से इनकार कर दिया. उनके इनकार करने पर पहले दुकानदारों ने उनसे गाली गलौज की. फिर बात इतनी बढ़ी कि दुकानदारों ने मारपीट शुरू कर दी. श्रद्धालुओं ने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

तत्काल कार्रवाई के निर्देश

इधर घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया. जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीएम और सीडीपीओ को तत्काल कार्रवाई की निर्देश दिए.

जिला अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आठ आरोपियों की पहचान की गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. प्रशासन के स्तर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर के मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की कवायद की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं न हो सके.