Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मोरक्को से आने के क्रम में 67 लोगों की मौत ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... प्रतिबंध के बाद भी रूसी जहाज ब्रिटनेव माली के ठिकाने पर FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... मॉस्को के रेस्तरां में विस्फोट से तीन की मौत दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... कुकुटा पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ यह भीषण बम विस्फोट यूक्रेन को फिर से ब्रिटेन से महत्वपूर्ण रक्षा तकनीक मिली तुर्किए और इराक के बीच पाइप लाइन समझौता 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स...

बारिश के बीच ‘यमराज’ बनी बेकाबू गाय! व्यक्ति को जमीन पर पटककर बेरहमी से कुचला; रूह कंपा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रेवाड़ी: शहर के सेक्टर-4 में बुधवार शाम बारिश के दौरान एक गाय ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिससे इलाके में लोगों में डर का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-4 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास एक गाय इधर-उधर घूम रही थी। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति पर उसने अचानक हमला कर दिया। व्यक्ति जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे गाय से बचाया। वीडियो में यह घटना शाम 5:42 बजे की दिखाई दे रही है। वीडियो करीब 1 मिनट 49 सेकंड का है।

बता दें कि शहर में आवारा पशुओं के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले सप्ताह भी सेक्टर-4 में दो लोगों पर गाय ने हमला किया था। इससे पहले भगवानपुर में भी एक बुजुर्ग पर हमला हो चुका है। इसी साल एक बुजुर्ग महिला की मौत और एक कार के क्षतिग्रस्त होने की घटना भी सामने आ चुकी है। नगर परिषद द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन करीब एक महीने से यह फाइलों में ही अटकी हुई है। इस कारण सड़कों और बाजारों में पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।