Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू... मोगा के रामगंज मंडी में दिनदिहाड़े गुंडागर्दी, एम्बुलेंस चालक पर जानलेवा हमला कर गाड़ी में की तोड़फो... करनाल के दो दिवसीय प्रवास पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्...

Punjab Drugs News: नशे के साथ गिरफ्तार हुए AAP सरपंच, स्कॉर्पियो से मिली हेरोइन; पुलिस की बड़ी रेड में हुआ ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा

पंजाब में एक सरपंच को हेरोइन सहित गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया सरपंच आम आदमी पार्टी का है। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सरपंच समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, लवप्रीत सिंह गांव कोट हिरदेराम का मौजूदा सरपंच है।

पुलिस ने बताया कि, वह गांव मेहता के पास मौजूद थी इस दौरान सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशे की तस्करी में शामिल हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने OAT  सेंटर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने VIP नंबर वाली स्कॉर्पियों गाड़ी (PB02-BD-9300) को रोका और उसकी तलाशी ली। इस दौरान कोरट हिरदेराम के सरपंच लवप्रीत सिंह और सिमरप्रीत सिंह, बलवंत सिंह को गाड़ी में मौजूद थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 4 किलो 300 ग्राम हेरोइन, 30 बोर का पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस बारमद किए गए। बताया जा रहा है कि ये सभी गिरफ्तारी के बाद मामला और गरमा गया, जब सरपंच की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इन तस्वीरों में वह आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ नजर आ रहा है। वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरोपी कुछ नेताओं के करीबी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों के नेटवर्क तथा संभावित लिंक खंगाले जा रहे हैं।