Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Security Review: ईद, रामनवमी और सरहुल पर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP ने की समीक्षा बैठक; मुख्यमंत्री आज ... Chatra Crime News: चतरा में अवैध शराब की फैक्ट्री सील, भारी मात्रा में स्पिरिट और रैपर बरामद; बिहार ... Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस पर रार, प्रशासन और विधायक आमने-सामने; प्रदीप प्रसाद ने बीच सड़क भांजी... Ranchi Police Transfer: रांची में कई थाना प्रभारी बदले, लोअर बाजार और धुर्वा समेत इन थानों को मिले न... झारखंड में 'क्राइम सिंडिकेट' का नया चेहरा! प्रिंस खान और सुजीत गैंग में हुआ खूनी गठजोड़; कारोबारियों... Dantewada Wildlife Smuggling: दंतेवाड़ा में बाघ-तेंदुए की खाल बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गि... CG Assembly: विधानसभा की दर्शक दीर्घा में 140 आत्मसमर्पित नक्सली, समझा कानून बनाने का तरीका; महिला प... School Van Accident: ट्रैक्टर से टकराकर पलटी स्कूल वैन, कई बच्चे घायल; प्राचार्य की लापरवाही आई सामन... Democracy in CG: छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे 140 आत्मसमर्पित नक्सली, समझा सदन की कार्यवाही और कानून बन... Chhattisgarh Assembly: स्काउट गाइड टेंडर घोटाले के आरोपों पर सदन में रार, विपक्ष ने सरकार को घेरा; ज...

दिल्ली के पालम में ‘मौत का तांडव’! 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार

दिल्ली के पालम इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 7 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. इसके अलावा इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. आग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं बिल्डिंग के अंदर फंसे लोग जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रहे थे. सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची. घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है.

जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग इलाके में पालम कॉलोनी की गली नंबर 2 में है. इसमें राजेंद्र कश्यप का पूरा परिवार रहता है. परिवार के तकरीबन 15 लोग हैं. राजेंद्र कश्यप मार्केट के प्रधान भी है और यह पूरी बिल्डिंग उनकी ही है, जिसकी बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकान और दूसरे व्यवसाय चलते हैं. ऊपर के फ्लोर में उनके परिवार के लोग रहते हैं.

मौके पर मौजूद लोगों ने क्या कहा?

पालम में लगी आग के चश्मदीद योगेश ने बताया कि कहना है कि लगभग 6:45 पर उन्होंने आग देखी और उनके पिता ने फायर की टीम को कॉल किया. आग काफी तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई. 6 से 7 लोग बालकनी में नजर आ रहे थे, जो चिल्ला रहे थे. लेकिन बाद में वह पीछे की तरफ चले गए. धुआं काफी ज्यादा था, पास वाली बिल्डिंग में अंदर घुसकर दीवार तोड़ी लेकिन दुआ और आग होने की वजह से अंदर नहीं घुस पाए. फायर की टीम की हाइड्रोलिक मशीन काफी देर से खुली. उन्होंने बताया कि फायर की टीम भी आधा घंटा देरी से आई. 6 से 7 लोगों को जले हालत में बाहर निकल गया है. इस बिल्डिंग में 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है.

एक बच्चे की हालत गंभीर

प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि एक बच्चा ऊपर से नीचे गिर गया जिसको चोट लगी है, जबकि एक पुरुष फायर की सीडी से स्लिप होकर के नीचे गिरा उसको भी चोट लगी है. 5 से 6 लोगों को जली हालत में बाहर निकल गया है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी भी कुछ और लोग फंसे हुए हो सकते हैं.