Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dattatreya Hosabale on Sant Ravidas: संत परंपरा में श्री रविदास का स्थान अद्वितीय, दत्तात्रेय होसबाल... "अब नहीं डूबेगी दिल्ली!"—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभ... "सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा"—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उ... LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव...

हरियाणा में अधिकारियों के तबादलों पर ‘ब्रेक’! जनगणना कार्य के चलते 31 मार्च 2027 तक लगी रोक; जानें सरकार का नया आदेश

चंडीगढ़ : हरियाणा में जनगणना-2027 कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक रहेगी। केन्द्रीय गृह विभाग की ओर से हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र भेज कर उक्त आदेश जारी करने को कहा है। केन्द्र सरकार के पत्र के बाद अब हरियाणा में जनगणना-2027 कार्य में ड्यूटी देने वाले किसी भी कर्मचारी का 31 मार्च 2027 तक तबादला नहीं होगा।

केन्द्रीय गृह सचिव ने हरियाणा सरकार को भेजे पत्र में कहा है कि जनगणना-2027 पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगा, जिसका आयोजन 2 चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण 1 अप्रैल से 30 सितम्बर 2026 तक तथा द्वितीय चरण फरवरी 2027 में पूर्ण किया जाएगा। इस बार स्व-गणना के माध्यम से भी जनगणना की जा सकेगी।

केन्द्रीय गृह सचिव ने हरियाणा सरकार को भेजे पत्र में यह भी जानकारी दी गई है कि हरियाणा राज्य में जनगणना का प्रथम चरण 1 मई से 30 मई तक आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिक’ जनगणना पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे। जनगणना का द्वितीय चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। राज्य, जिला, तहसील तथा गणना ब्लॉक स्तर पर जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है तथा उनका प्रशिक्षण भी आरंभ किया जा चुका है।