Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ... Noida LPG Crisis: नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत, कैटरर्स और होटल संचालक परेशान; शादी-रिस... सरेराह गुंडागर्दी! बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बीच सड़क लूटा; दिनदहाड़े वारदात से दहला इला... पंजाब में फिर 'गैंगवार' जैसी वारदात! कार सवार हमलावरों ने युवक को सरेआम मारी गोलियां; अंधाधुंध फायरि... अस्पताल में गोलियां चलाने वाले बदमाश ढेर! फिरौती के लिए की थी फायरिंग, पुलिस ने 2 को दबोचा; पास से म... जालंधर में खाकी का 'सर्जिकल स्ट्राइक'! नशे के अड्डों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी; चप्पे-चप्पे की ... अमृतसर में नहीं होगी तेल और गैस की कमी! DC का बड़ा बयान— "अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पर्याप्त ... पंजाब में रसोई गैस का संकट! घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग पर लगी रोक? सर्वर डाउन होने से मचा हाहाकार; 10... Punjab Crime: सड़क किनारे खड़ी होकर लोगों को शिकार बनाने वाली 8 महिलाएं गिरफ्तार, कुल 11 दबोचे गए; प... पंजाब पुलिस की बर्बरता! युवक को पहली मंजिल से नीचे फेंका, टूट गई रीढ़ की हड्डी; परिजनों का रो-रोकर ब...

विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ पर घमासान! इरफान अंसारी का विपक्ष पर तंज—”नारेबाजी नहीं, सिलेंडर और महंगाई पर करें बात”; सदन में भारी हंगामा

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने परिसर में जोर-शोर से ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए. यह प्रदर्शन हजारीबाग में मंगलवार को निकाले गए मंगला जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा डीजे जब्त किए जाने के विरोध में किया गया.

भाजपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई. इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी साइकिल चलाते हुए विधानसभा पहुंचे. अपने चिरपरिचित अंदाज में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा, जिसके बाद भाजपा विधायक नीरा यादव के साथ उनकी तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई. दोनों ओर से शब्दों के तीखे बाण चलते रहे और इस बहाने सियासत भी गरमाती रही.

हजारीबाग की घटना के बहाने सरकार पर हमला

हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान डीजे जब्त किए जाने के विरोध में भाजपा विधायक खासे आक्रोश में दिखे. इस मुद्दे को लेकर उन्होंने सरकार की खामियों को गिनाते हुए जमकर निशाना साधा. भाजपा विधायक नीरा यादव ने कहा, “राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. आम जनता त्रस्त है. जब सरकार से जवाब मांगा जाता है तो वह भागती है. विपक्ष मजबूर होकर सड़क पर उतर रहा है और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है.

इसी तरह भाजपा विधायक उज्ज्वल दास ने कहा, “राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है. जब तक सरकार जनता की मांगों को पूरा नहीं करेगी, तब तक हम विपक्ष के लोग आवाज बुलंद करते रहेंगे.”

मंत्री इरफान अंसारी का पलटवार

विपक्ष के आंदोलन को ‘नौटंकी’ करार देते हुए कांग्रेस नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर तंज कसा. उन्होंने कहा, “महंगाई चरम पर है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. हर चीज के दामों में वृद्धि हो रही है और केंद्र सरकार चुप बैठी है. इन भाजपा नेताओं को शर्म नहीं आती कि जनता कितनी परेशान है. वे हमेशा धर्म की आड़ में जनता के सेंटिमेंट को भड़काने की कोशिश करते रहते हैं.”