Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी बवाल! कस्टोडियल डेथ और ड्रग्स मामले पर सरकार को घेर विपक्ष ने किया वॉकआउ... नक्सलियों को लगा बड़ा झटका! खूंखार DVCM मल्लेश समेत 3 माओवादियों ने डाले हथियार, मुख्यधारा में लौटे नक्सलवाद पर सरकार की बड़ी कामयाबी! हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे 2900 नक्सली, पुनर्वास के लिए 10 कर... CG News: नशे के सौदागरों पर दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक! हेरोइन के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार, बड़ा ने... पैसा बचाने का जादुई तरीका! '5% मॉडल' से भविष्य के लिए होगी बड़ी बचत, जानिए कैसे काम करता है ये फॉर्म... नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम! नारायणपुर में ITBP और पुलिस के हाथ लगा माओवादियों का 'मौत का सामान' NCERT Book Controversy: न्यायपालिका पर गलत कंटेंट छापने पर NCERT ने मांगी माफी, किताब ली वापस Jharkhand News: पूर्व CM चंपाई सोरेन के पौत्र के अंतिम संस्कार में पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजल... दुमका में दर्दनाक हादसा! लाइटर लोड कंटेनर में लगी भीषण आग, 3 हाईवा भी जले; एक व्यक्ति की जिंदा जलकर ... रांची में नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई! स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर चौतरफा अभियान तेज, गंदगी पर गिरेग...

सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सख्त आदेश! 10 से 6 बजे तक दफ्तर में नहीं मिले तो होगा तगड़ा एक्शन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित वल्लभ भवन सहित अन्य शासकीय दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों के समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इस निर्देश का पालन न करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जांच के लिए विभिन्न कार्यालयों में विशेष टीमें तैनात कर दी गई हैं. इन टीमों का उद्देश्य सरकारी कार्यों में देरी रोकना और जनता से जुड़े मामलों में तत्परता सुनिश्चित करना है.

डॉ. मोहन सरकार ने साफ किया है कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की अनिवार्य रूप से कार्यालय में मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी. इसके तहत वल्लभ भवन, विंध्याचल, सतपुड़ा भवन तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति, आने-जाने के समय और अनधिकृत अनुपस्थिति की जानकारी ली जाएगी.

जन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं और आम जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समय पर काम करना अब अनिवार्य है, अन्यथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

मध्य प्रदेश सरकार का कहना है कि जनता की सुविधा और पारदर्शी प्रशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें.