Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mansa Crime News: संधू आश्रम रोड पर प्लॉट विवाद में चली गोली; एक युवक घायल, पुलिस जांच शुरू Gurdaspur Power Cuts: भीषण गर्मी में बिजली के अघोषित कटों से बेहाल गुरदासपुर; जनता का जनजीवन प्रभावि... Patiala Road Accident: पटियाला-फतेहगढ़ साहिब बाईपास पर दर्दनाक हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार... Punjab Summer Vacation News: भीषण गर्मी और मानसून में देरी के बीच स्कूलों को खोलने पर संशय; अभिभावको... Harjinder Singh Dhami News: शिरोमणि कमेटी प्रधान ने इस्तीफे और हुक्मनामों पर दी सफाई; अकाल तख्त साहि... Malout Crime News: नशीले कैप्सूल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 7 गिरफ्तार, 2000 प्रेगाभा कैप्सूल बराम... Amritsar Crime News: सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़; 4 तस्कर गिरफ्तार, 10 पिस्तौ... Ludhiana News: घर में जादू-टोना करता व्यक्ति CCTV में कैद; सलेम टाबरी इलाके में मचा हड़कंप Haryana Congress Politics: बृजेंद्र सिंह की बैठक में हुड्डा के करीबी एम.एस. चोपड़ा की मौजूदगी; हरिया... Haryana Congress Politics: बृजेंद्र सिंह की बैठक में हुड्डा के करीबी एम.एस. चोपड़ा की मौजूदगी; हरिया...

Kaithal News: कैथल में कॉलेज गई दो छात्राओं का अपहरण! घर नहीं लौटने पर परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

कलायत : कालेज की दो छात्राओं के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने धारा 340 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वजन के अनुसार दोनों छात्राएं 19 फरवरी को घर से कालेज के लिए निकली थीं।

स्वजन का कहना है कि अंतिम बार जिस मोबाइल नंबर से छात्राओं का संपर्क हुआ था वह नंबर और कुछ अन्य संदिग्ध मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। साथ ही घटना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी जांच एजेंसियों के साथ साझा की गई हैं। इसके बावजूद छात्राओं का कोई पता नहीं चल सका है। छात्राओं का सुराग न मिलने पर स्वजन ने हरियाणा पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधीक्षक और महिला आयोग से बेटियों को सकुशल घर पहुंचाने की गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि ठोस कार्रवाई के लिए वे कई बार थाने के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई गई।