Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा

IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपों पर माँगा जवाब

दिल्ली विधानसभा में गुरुओं के कथित अपमान के मामले में दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने पंजाब सरकार के सीनियर अधिकारी आलोक शेखर IAS को नोटिस भेजा. 27 फरवरी दोपहर 3 बजे ओल्ड सेक्रेटेरिएट स्थित विधानसभा परिसर में पेश होने का निर्देश दिया है. विधानसभा ने सिख गुरुओं पर कथित टिप्पणी के मामले में नेता प्रतिपक्ष आतिशी से जुड़े मामले में कार्रवाई तेज कर दी है.

विशेषाधिकार हनन और अवमानना के आरोपों को लेकर दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति सख्त है और पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह-II) आलोक शेखर को 27 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है.

विशेषाधिकार समिति ने जारी किया नोटिस

दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने पहले भेजे गए पत्र और रिमाइंडर के बावजूद जवाब न मिलने पर समन जारी किया और FIR, शिकायत, सोशल मीडिया एक्सपर्ट रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट के दस्तावेज पेश करने का आदेश दिया. विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष की स्वीकृति से नोटिस जारी हुआ.

Notice

जनवरी 2026 में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने आतिशी पर आरोप लगाया कि उन्होंने विधानसभा में सिख गुरुओं के बारे में गलत भाषा का इस्तेमाल किया.

गुरुओं के कथित अपमान का मामला गरमाया

वहीं, आतिशी और AAP ने इन आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया, और दावा किया कि सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में BJP ने उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश करने के लिए छेड़छाड़ की है.

वहीं फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब पुलिस द्वारा करवाए गए एक फोरेंसिक एनालिसिस से पता चला कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई थी और “गुरु” शब्द का इस्तेमाल BJP के दावे के मुताबिक नहीं किया गया था. उनके इनकार के बावजूद, बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में विरोध किया और उनसे माफी और इस्तीफे की मांग की.

आतिशी ने प्रिविलेज कमेटी को ऑफिशियली जवाब दिया, जिसमें कहा गया कि उन्होंने कभी भी सिख गुरुओं के बारे में कोई अपमानजनक बात नहीं की है.