Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया... Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायर... Amit Shah in Lok Sabha: 'कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी', महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को... Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- 'बीजेपी... Haryana Revenue: अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई स... Gurugram News: अवैध पेड़ कटाई पर NGT का बड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार को 4 हफ्ते का अल्टीमेटम; रिपोर्ट न...

क्या आपने देखा श्वेता तिवारी का बैग? इन जरूरी चीजों के बिना घर से बाहर नहीं निकलतीं एक्ट्रेस, आप भी कर सकती हैं ट्राई

Shweta Tiwari Hygiene Tips: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर और स्टाइलिश अदाकाराओं में गिनी जाने वाली श्वेता तिवाकी न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि अपनी सादगी, फिटनेस और स्मार्ट लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. पर्दे पर चाहे वह किसी मजबूत महिला किरदार में नजर आएं या रियल लाइफ में एक जिम्मेदार मां और प्रोफेशनल वुमन के रूप में, श्वेता तिवारी हर रोल को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ निभाती हैं. श्वेता के फिटनेस रुटीन का सीक्रेट तो अब ज्यादाकर लोग जान ही चुके हैं. लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने अपने बैग का वो खजाना दिखाया है, जो हर महिला को अपने साथ जरूर रखना चाहिए.

हर महिला को बाहर जाते वक्त अपने साथ कुछ ऐसी चीजें रखने की जरूरत होती है, जो उनके पर्सनल हाइजीन के लिए बहुत जरूरी होती हैं. श्वेता ने एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि, वो अपने बैग में क्या-क्या चीजें रखती हैं और ये उनके कितना काम आती हैं. चलिए आपको भी इस आर्टिकल में बताते हैं कि श्वेता अपने बैग में क्या-क्या रखती हैं और ये आपके लिए कितना जरूरी है.

1. ग्लव्स रखना जरूरी

श्वेता तिवारी बताती हैं कि, वो अपने हाइजीन पाउच में ग्लव्स जरूर रखती हैं. क्योंकि पब्लिक जगहों पर कई बार ऐसी सतहों को छूना पड़ता है जो पूरी तरह साफ नहीं होतीं. ऐसे में डिस्पोजेबल ग्लव्स हाथों को बैक्टीरिया और जर्म्स से बचाने में मदद करते हैं, खासकर ट्रैवल या हॉस्पिटल विज़िट के दौरान.

2. टीश्यू पैकेट भी जरूरी

टीश्यू पैकेट एक छोटी लेकिन बेहद काम की चीज है. श्वेता के मुताबिक, अगर किसी पब्लिक टॉयलेट में टीश्यू नहीं हैं तो आप अपने पास रखें इन टीश्यू का यूज कर सकती हैं. इसके अलावा ये छींक, पसीना, मेकअप ठीक करने के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

3. सेनेटाइजर जरूर रखें

हाथों की सफाई के लिए सेनेटाइजर आज की सबसे जरूरी जरूरत बन चुका है, खाना खाने से पहले, बाहर कुछ छूने के बाद या वॉशरूम के बाद यह हाथों को तुरंत जर्म-फ्री रखने में मदद करता है. पब्लिक टॉयलेट में हैंड वॉश करने के बाद भी आपको जरूर एक बार अपने हाथों को सैनेटाइज करना चाहिए.

4. Toilet Safe Spray का यूज

पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते समय हाइजीन को लेकर सबसे ज्यादा चिंता होती है. इसके लिए श्वेता अपने बैग में हमेशा टॉयलेट सेफ स्प्रे रखती हैं. जिसे वो सीट पर स्प्रे करती हैं और तभी यूज करती हैं. इससे बैक्टीरिया का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

5. टॉयलेट सीट कवर

बैक्टीरिया से बचने के लिए आपके पास टॉयलेट सीट कवर भी होना चाहिए. श्वेता भी अपने बैग में टॉयलेट सीट कवर रखती हैं, जिसे वो सीट यूज करने से पहले बिछा देती हैं और फिर फेंक देती हैं. इससे आप आप टॉयलेट सीट के जर्म्स से बचती हैं और इंफेक्शन का रिस्क भी कम होता है.

6. पेपर सॉप रखना न भूलें

पेपर सोप हल्का, कॉम्पैक्ट और बेहद उपयोगी होता है. इसे अपने बैग में जरूर रखना चाहिए. खासतौर पर जब आप कहीं ट्रैवल कर रहे हैं. पब्लिक टॉयलेट में रखा सॉप कई लोगों ने यूज किया होता है, जिससे उसमें बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं. अपने पास रखा पेपर सॉप आप यूज कर सकती हैं, जो सेफ टू यूज है.

7. इंटिमेट वाइप भी है जरूरी

इंटिमेट हाइजीन महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है. ऐसे में जब भी बाहर जाएं तो बैग में इंटिमेट वाइप्स जरूर रखें. ये पीरियड्स, ट्रैवल या लंबे समय तक बाहर रहने के लिए बेहद जरूरी है. इसका इस्तेमाल करने से इंफेक्शन का खतरा कम रहता है और एक फ्रेशनेस सी फील होती है.